एक्सप्लोरर

IPL 2021: इन खामियों के कारण स्थगित हुआ आईपीएल, BCCI ने की ये बड़ी गलतियां

पिछले आईपीएल में बायो बबल का मैनेजमेंट रेस्ट्रेटा (Restrata) नाम की प्रोफेशनल कंपनी ने किया था, जो ट्रैकिंग डिवाइस और बायो सिक्योर सॉल्यूशंस प्रदान करने में पारंगत थी.

IPL 2021: आईपीएल बायो बबल कई कारणों से टूटा, लेकिन इसकी सबसे बड़ी वजह बीसीसीआई का खुद सभी चीजों को मैनेज करने का फैसला, लागत में कटौती और इंडिया बेस्ड कंपनियों पर भरोसा करना रहा. चलिए जानते हैं विस्तार से पूरा मामला...

1) पिछले आईपीएल में बायो बबल का मैनेजमेंट रेस्ट्रेटा (Restrata) नाम की प्रोफेशनल कंपनी ने किया था, जो ट्रैकिंग डिवाइस और बायो सिक्योर सॉल्यूशंस प्रदान करने में पारंगत थी. इस बार आईपीएल को देसी बनाने के लिए खुद ही बायो सिक्योर बबल, हॉस्पिटल वेंडर और टेस्टिंग लैब की प्रक्रिया को दोहराने और मैनेज करने का फैसला किया गया.

2) मैच खेलने के लिए कई शहरों के लिए हवाई यात्रा करना सबसे बड़ा मुद्दा रहा. पता चला है कि साहा, बालाजी और मिश्रा मुंबई से दिल्ली आते समय एयरपोर्ट टर्मिनस पर पॉजिटिव हो गए. सभी टीमों ने राज्य सरकार से प्राइवेट एक्सेस ट्रैक (Termac) की मांग की थी, जिसे खारिज कर दिया गया और इससे कोविड का खतरा बढ़ गया. यूएई में खेले गए मैचों के दौरान किसी तरह की हवाई यात्रा शामिल नहीं थी. 

3) हर समय खिलाड़ियों द्वारा पहने जाने वाली ट्रैकिंग डिवाइस FOB खराब निकलीं. यह डिवाइस एक चेन्नई बेस्ड कंपनी से खरीदी गई थीं, जो खिलाड़ियों के मूवमेंट को ट्रैक नहीं कर पाई. इसलिए बीसीसीआई को यह सोचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है कि ये डिवाइस कहां से और कैसे खरीदें.

4) बायो बबल के बाहर रहने वाले सदस्यों के लिए टेस्टिंग और क्वारंटीन प्रोटोकॉल पिछली बार जितने अच्छे नहीं थे, जो टूर्नामेंट जारी रखने के लिए जरूरी हैं. ग्राउंड्समैन, होटल स्टाफ, ग्राउंड कैटरिंग, नेट बॉलर, डीजे, ड्राइवर के टेस्टिंग की प्रक्रिया पिछली बार की तरह मजबूत नहीं थी. इसके अलावा कई शहरों में मैच होने से लोगों के कई समूह हर बार बदलते रहते थे. इस बार बायो बबल, टेस्टिंग प्रोसेस में कई खामियां निकलीं. जबकि यूएई में यह चीजें काफी अच्छी थीं. 

5) कई शहरों में जिस होटल में टीम रुकती थी, वह पूरा होटल पूरे टूर्नामेंट के लिए रिजर्व रहता था. हालांकि कई शहरों में होटल के कुछ कमरे अन्य मेहमानों को दिए गए.

6) प्रत्येक फ्रेंचाइजी ने सेंट्रल प्रोटोकॉल के बजाय अपने सदस्य और स्टाफ के लिए अलग बायो बबल तैयार किया था.

7) टीम फ्रैंचाइजी और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल को विदेश में आयोजित कराने की स्पष्ट रिक्वेस्ट की थी, लेकिन बीसीसीआई ने इसे इंडिया में कराने का फैसला किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget