एक्सप्लोरर

IPL 2021: ट्रेंट बोल्ट ने माना- हार्दिक पांड्या और पोलार्ड उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में फेल रहे

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि हार्दिक पांड्या और कीरन पोलार्ड अब तक योजना के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए.

IPL 2021: आईपीएल 2021 में कल मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने बल्लेबाज़ों से और रन बनाने की मांग की है. साथ ही उनका मानना है कि मिडिल ऑर्डर अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका है. 

बोल्ट ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले कहा, "मुझे यकीन है कि अब तक जिस तरह चीजें हुई हैं उससे संभवत: मिडिल ऑर्डर भी खुश नहीं है. लेकिन हमें पता है कि खिलाड़ी भूखे हैं और कल प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे. क्योंकि यह चेन्नई में हमारा आखिरी मुकाबला होगा."

न्यूजीलैंड के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा, "हमारी शुरुआत आदर्श नहीं रही, बेशक हम चाहते हैं कि टीम और ज्यादा रन बनाए. लेकिन इस टीम के मजबूत पक्षों में से एक अंत तक चुनौती देना है और गेंदबाज ऐसा करने में सफल रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि हम रन बनाने में सफल रहेंगे."

मुंबई इंडियंस ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं जिसमें से दो में उसे जीत और दो में हार मिली है. टीम के मिडिल ऑर्डर को चारों मैचों में जूझना पड़ा और टीम एक बार भी 170-180 के आसपास का स्कोर बनाने में विफल रही. टीम के मध्यक्रम में इशान किशन, हार्दिक पंड्या और उनके भाई कृणाल पंड्या के अलावा वेस्टइंडीज के आक्रामक आलराउंडर कीरन पोलार्ड जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. 

बोल्ट ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे लिए बल्लेबाजों के नजरिये से बात करना काफी मुश्किल है. वे (हार्दिक और पोलार्ड) हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं, वे अब तक योजना के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वे निश्चित तौर पर कुछ अतिरिक्त गेंद खेलने के बारे में सोच रहे होंगे. हां, उम्मीद करते हैं कि हम पावर प्ले में मिल रही अच्छी शुरुआत का फायदा उठा पाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget