एक्सप्लोरर

IPL 2021: कोहली-पडिकल करेंगे ओपनिंग, जानें RCB की संभावित Playing XI

Royal Challengers Bangalore Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 09 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2021 का ओपनिंग मैच खेलेगी. जानिए इस मैच में RCB की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

RCB Playing 11: कल से इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन यानी आईपीएल 2021 की शुरुआत हो रही है. इस सीज़न का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है, ऐसे में इस मैच के भी रोमांचक होने के पूरे आसार हैं. आईपीएल 2021 के आगाज़ से पहले जानिए कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

कोहली और पडिकल करेंगे ओपनिंग

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पहले ही साफ कर चुके हैं कि आईपीएल 2021 में वह पारी की शुरुआत करेंगे. ऐसे में मुंबई के खिलाफ ओपनिंग मैच में वह युवा बल्लेबाज़ देवदत्त पडिकल के साथ पारी का आगाज़ करेंगे. पडिकल कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे, लेकिन मुंबई के खिलाफ मैच से पहले वह पूरी तरह से फिट हैं और टीम के साथ जुड़ गए हैं. वहीं तीन नंबर पर युवा बल्लेबाज़ मोहम्मद अजहरुद्दीन को मौका मिल सकता है.

पावर पैक रहेगा मिडिल ऑर्डर

चार नंबर पर एबी डिविलियर्स और पांच नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल का खेलना तय है. ये दोनों बल्लेबाज़ अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं. इसके बाद छह नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डैनियल क्रिस्टियन को मौका दिया जा सकता है. आरसीबी ने उन्हें आईपीएल 2021 की नीलामी में काफी मोटी रकम में खरीदा है. इसके बाद सात नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का खेलना तय माना जा रहा है.

तीन तेज गेंदबाजों को मिल सकता है मौका

अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल लीड स्पिनर होंगे. वहीं सुंदर दूसरे स्पिनर की भूमिका अदा करेंगे. इसके अलावा मुंबई के खिलाफ मैच में आरसीबी तीन तेज गेंदबाजों को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है. काइल जैमीसन, नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज एक्शन में दिख सकते हैं.

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिकल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), डैनियल क्रिस्टियन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, काइल जैमीसन, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंत, जानें कितनी है सभी टीमों के कप्तानों की सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND Vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget