एक्सप्लोरर

MI vs PKBS: मुंबई की निगाह बल्लेबाजी में सुधार पर तो जीत की राह पर लौटना चाहेगा पंजाब, कल होगा मैच

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच शुक्रवार को खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. इस मैच में दोनों ही टीमों की नजरें बैटिंग डिपार्टमेंट में सुधार पर होंगी.

IPL 2021 में मुंबई इंडियंस अपने प्रदर्शन में निरंतरता हासिल करने के लिए अपने बैटिंग डिपार्टमेंट में सुधार करने के मकसद से शुक्रवार को चेन्नई में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम ने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के​ खिलाफ पिछला मैच गंवा दिया था. अब टीम उस हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी. 

मुंबई को बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत
दिल्ली के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा दूसरे बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. मिडिल ऑर्डर टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अमूमन अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाते रहे हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ वे ऐसा नहीं कर पाए. वे बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे कि उनका काम आसान हो जाए.

नहीं चल पा रहे बल्लेबाज
रोहित दिल्ली के खिलाफ अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 2020 के सफल अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन मैच विजेता योगदान नहीं दे पा रहे हैं, जिससे मुंबई को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा कायरोन पोलार्ड और पंड्या बंधु भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इस साल आईपीएल में अभी शुरुआती दौर चल रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस चाहेगा कि उसके खिलाड़ी पंजाब के खिलाफ फार्म हासिल करें.

राहुल को नहीं मिल रहा बल्लेबाजों का साथ
वहीं दूसरी तरफ पंजाब ने जीत से अपने सीजन की शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद से उसकी टीम जूझती नजर आ रही है. बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 120 रन ही बना पाई. केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है. उसके गेंदबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.

नहीं चल रहा गेल का बल्ला
'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का बल्ला कुंद पड़ रखा है जबकि वेस्टइंडीज के उनके साथी निकोलस पूरण भी नहीं चल पा रहे हैं. लगातार तीन हार से पंजाब का मनोबल निश्चित तौर पर गिरा होगा. टीम को अब तुरंत ही इससे उबरना होगा नहीं तो प्लेआफ की उम्मीदें धूमिल पड़ती जाएंगी. राहुल ने अब तक चार मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से मदद नहीं मिल रही है. उनकी कप्तानी खिलाड़ि​यों को प्रेरित नहीं कर पा रही है और टीम चयन में उनकी अनुभवहीनता टीम को भारी पड़ रही है.

विदेशी गेंदबाजों ने भी किया निराश
दीपक हुड्डा ने अपनी आलराउंड क्षमता दिखाई है, लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है. आस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन और रीले मेरेडिथ ने भी टीम को निराश किया है. पंजाब अब मुरूगन अश्विन की जग​ह रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में रख सकती है.

टीमें इस प्रकार हैं 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स नीशम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्कोन जेनसन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन ​डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, यशवीर सिंह.

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नल्कंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार.

ये भी पढ़ें

RCB vs RR: ऐसी हो सकती है बैंगलोर और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स पर दोहरी मार, हार के अलावा कप्तान मोर्गन पर इसलिए लगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget