एक्सप्लोरर

RCB vs MI: बैंगलोर और मुंबई के बीच खेला जाएगा आज का दूसरा मुकाबला, हार की हैट्रिक से बचना चाहेंगी दोनों टीमें

Bangalore vs Mumbai: सुपर संडे का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच शात साढ़े सात बजे से दुबई में खेला जाएगा.

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians: आज का दूसरा मुकाबला विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच शात साढ़े सात बजे से दुबई में खेला जाएगा. आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में अभी तक इन दोनों टीमों का जीत का खाता नहीं खुला है. दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें रविवार को हार की हैट्रिक से बचने की पूरी कोशिश करेंगी.

आरसीबी अभी भी 9 मैचों में 10 अंकों के साथ शीर्ष चार में है, जबकि मुंबई की टीम लगातार दो हार के बाद नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है. टी20 विश्व कप में कोहली, रोहित, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी के मुख्य आधार में शामिल होंगे, लेकिन पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोहली की एक पारी को छोड़कर लीग के दूसरे चरण में सभी का प्रदर्शन लचर रहा है.

इसके अलावा हार्दिक पांड्या को मुंबई की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना जा रहा है क्योंकि वह शायद अपनी हरफनमौला जिम्मेदारी को निभाने के लिए 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं. अगर हार्दिक बल्लेबाजी के लिए भी फिट होते हैं तो टीम में सौरभ तिवारी की जगह उन्हें मौका मिल सकता है. बड़ौदा का यह खिलाड़ी झारखंड के बायें हाथ के बल्लेबाज तिवारी के मुकाबले इस फॉर्मेट में बेहतर माना जाता है.

कोहली ने शारजाह में चेन्नई के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा करते हुए लय में आने का संकेत दिया. हालांकि, रोहित अभी दूसरे हफ में अपनी प्रतिभा के अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. साथ ही मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव और ईशान का लय में नहीं होना ज्यादा चिंता की बात है.

खास बात यह है कि लीग का दूसरा हाफ शुरू होने के बाद दोनों टीमों को चेन्नई और कोलकाता से हार का सामना करना पड़ा है. गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और बैंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की है, लेकिन दोनों को अपनी टीमों में दूसरे गेंदबाजों से बेहतर सहयोग नहीं मिला है.

हर्षल पटेल ने मौजूदा सत्र में अब तक सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं, लेकिन आरसीबी के इस गेंदबाज के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है. नवदीप सैनी भी विकेट लेने के लिए जूझते रहे हैं. उन्होंने 30 आईपीएल मैचों में महज 17 विकेट लिए हैं. श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी अब तक प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं.

कोहली इस मुकाबले से यूएई में टीम की लगातार सात मैचों की हार का सिलसिला भी तोड़ना चाहेंगे. इसमें टीम को पांच हार पिछले सत्र में मिली थी. टीम की बल्लेबाजी में कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने चेन्नई के खिलाफ पहले विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की. लेकिन बाकी बल्लेबाज उस मैच में कुल मिलाकर 50 रन भी जोड़ने में नाकाम रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget