एक्सप्लोरर

IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने तैयार किया मास्टर प्लान, बताया भारत से कैसे लौटेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार के इस फैसले के बाद भारत में आईपीएल में खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को घर वापस लौटने की चिंता होने लगी है.

भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार के इस फैसले के बाद भारत में आईपीएल में खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को घर वापस लौटने की चिंता होने लगी है. इस बीच कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आईपीएल को बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापस भी लौट गए. हालांकि, कई खिलाड़ियों ने यहीं रहने का फैसला किया. अब ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के वापस लौटने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है. 

मैक्सवेल ने कहा है कि आईपीएल 2021 के खत्म होने के बाद उनके देश के खिलाड़ी भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के साथ विशेष विमान से ब्रिटेन जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके देश के अन्य क्रिकेटरों को आईपीएल के बाद भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को ले जाने वाले विशेष विमान से ब्रिटेन जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस पर सहमित व्यक्त की कि मई के आखिरी हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देशों को देखने के बाद इस विकल्प पर विचार किया जा सकता है. भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण भारत से ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी व्यावसायिक उड़ानें बंद कर दी गयी हैं.  

मैक्सवेल ने ‘द फाइनल वर्ड पॉडकॉस्ट’ से कहा, "हम सिर्फ स्वदेश जाने का रास्ता ढूंढना चाहते हैं. बीसीसीआई और दोनों सरकारें समाधान निकालने के लिये काम कर सकती हैं. अगर हमें थोड़ा इंतजार करना होगा तो ऐसा हो सकता है. लेकिन किसी भी तरह स्वदेश लौटने का रास्ता तो स्पष्ट होना चाहिए."

मैक्सवेल ने आगे कहा, "भारत और इंग्लैंड को इंग्लैंड में सीरीज खेलनी है. स्थिति बद से बदतर भी होती है तो हमें इंग्लैंड में इंतजार करना होगा और विशेष विमान से भारत से बाहर जाना होगा. मुझे पूरा विश्वास है कि इससे ज्यादातर खिलाड़ी सहमत होंगे."

मैक्सवेल ने कहा कि आईपीएल समाप्त होने के बाद जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) समाप्त हो जाएगा और वे सुरक्षित मार्ग से स्वदेश लौटना चाहेंगे. ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी आईपीएल से हट गये हैं लेकिन अब भी उसके 14 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं. 

मैक्सवेल ने कहा, "एक बार आईपीएल खत्म होने के बाद बायो बबल भी टूट सकता है और ऐसे में आप यहां नहीं रहना चाहोगे. हमें सबसे सुरक्षित रास्ता तलाशना होगा."

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा और इसके लिये उन्हें आईपीएल के बाद इंग्लैंड जाना होगा. इंग्लैंड के खिलाड़ी उसी उड़ान से स्वदेश लौट सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget