एक्सप्लोरर

IPL 2021: 18 फरवरी को होगी आईपीएल-14 की नीलामी, इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश

आईपीएल 2021 की नीलामी में स्टीव स्मिथ, क्रिस मॉरिस, एरॉन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च कर सकती हैं.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीज़न यानी IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी. आईपीएल की सभी आठ टीमों ने इस बार 139 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 57 खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सबसे कम 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

आईपीएल 2021 का ऑक्शन 18 तारीख को इसलिए रखा गया है क्योंकि इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्‍नई में ही 17 फरवरी को खत्‍म होगा. चेन्नई में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच खेलेगी. दूसरा टेस्ट मैच 13 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा और उसके खत्म होने के ठीक अगले ही दिन आईपीएल की नीलामी के लिए मंच सजेगा.

आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले सभी आठ टीमों ने मिलाकर कई दिग्गजों को रिलीज किया है. ऐसे में ऑक्शन में टीमें इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च कर सकती हैं. जानिए इस साल नीलामी में किन खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है.

1- स्टीव स्मिथ

राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया है. स्मिथ ने आईपीएल 2020 के 14 मैचों में 311 रन बनाए थे. अब आईपीएल 2021 में वह सबसे ज्यादा रकम में बिक सकते हैं. आईपीएल के करियर में स्मिथ ने 95 मैचों में 35.34 की औसत से 2333 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है.

2- क्रिस मॉरिस

दक्षिण अफ्रीका के बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को आईपीएल 2020 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, मॉरिस आरसीबी के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे. आईपीएल 2020 में मॉरिस ने 9 मैचों में सिर्फ 34 रन और 11 विकेट अपने नाम किए थे. भले ही मॉरिस पिछले सीजन में अपनी प्रतिभा के अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन फिर भी नीलामी में उनके लिए टीमें मोटी रकम खर्च कर सकती हैं.

3- ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2020 के भयावह सपने की तरह साबित हुए थे. पूरे सीजन में वह एक भी छक्का नहीं लगा सके थे. मैक्सवेल को आईपीएल 2020 की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. भले ही वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन फिर भी वह इस बार सबसे महंगे बिक सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 

IPL Auction: 18 फरवरी को होगी आईपीएल 2021 की नीलामी, जानिए किस टीम के पास है कितना पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget