एक्सप्लोरर

IPL 2020: इस कारण कोलकाता नाइट राइडर्स नहीं कर पा रही अच्छा प्रदर्शन, सामने आई ये बड़ी वजह

केकेआर की टीम अंकतालिका में अभी भी चौथे नंबर पर है और बुधवार रात ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 84 रन ही बना सकी थी तथा उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

अबू धाबी: दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल के मौजूदा 13वें सीजन में अंकतालिका में अब तक एक बार भी शीर्ष-दो में नहीं पहुंच पाई है और इसका सबसे बड़ा कारण उसके बल्लेबाजों की विफलता है. केकेआर की टीम अंकतालिका में अभी भी चौथे नंबर पर है और बुधवार रात ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 84 रन ही बना सकी थी तथा उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. केकेआर की टीम अपने बल्लेबाजों के विफलता के कारण पिछले चार मैचों में केवल एक बार ही 150 रन के आंकड़े को पार कर सकी है.

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पर टीम बहुत निर्भर है, लेकिन वह अब तक 10 मैचों में केवल दो ही अर्धशतक लगा पाए हैं. पिछले कुछ मैचों से उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से कम रहा है, जिसके कारण उन्हें अपनी विकेट गंवानी पड़ रही है. कप्तान इयोन मोर्गन ने पिछले 10 मैचों में 40 की औसत से केवल एक ही अर्धशतक बनाया है. दिनेश कार्तिक का औसत 16 से ऊपर है और उन्होंने 10 मैचों में अब तक 145 रन ही बनाए हैं.

सबसे बुरा हाल तो आलराउंडर आंद्रे रसेल का रहा है, जो पिछले साल मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. उन्होंने पिछले 510 रन बनाए थे और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पांच में शामिल थे. लेकिन केवल 11.5 का औसत है. कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने बेंगलोर के खिलाफ मैच के बाद माना कि बल्लेबाली उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही है.

मैकुलम ने कहा, "मुझे लगता है कि वह (मोहम्मद सिराज) तेज गेंदबाजी करने में सक्षम थे और हमसे कुछ सवाल पूछ रहे थे. ये ऐसे सवाल थे, जिनका कि अतीत में हमने बेहतर तरीके से जवाब दिया है."

उन्होंने कहा, "मैच से पहले हमने शीर्षक्रम से बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने की इच्छा के बारे में बात की थी और हमारे पास इच्छा की कमी थी. यह कुछ ऐसा है, जिस्का हम हल करने की कोशिश कर रहे हैं. आपको अपने आप को खेल में लाने के लिए रचनात्मक होना होगा. आप 40 रन पर छह विकेट खोकर ज्यादा मैच नहीं जीत सकते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget