एक्सप्लोरर

IPL 2020: नए सीजन के लिए धोनी-रैना को लेकर सामने आई ये बड़ी जानकारी

IPL 2020: धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी का भविष्य आईपीएल के बाद ही तय होगा.

IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर दोबारा देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 13वें सीजन के लिए आज से तैयारी शुरू कर दी है. धोनी के साथ टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने भी आज से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है. दोनों स्टार खिलाड़ी अगर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनका इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप में दावा काफी मजबूत हो जाएगा.

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के.एस. विश्वनाथन ने कहा, ''धोनी एमए चिदंबरम स्टेडियम में रैना के साथ ट्रेनिंग करेंगे, लेकिन अभी तक कोई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं आया है.'' धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया है. चेन्नई सुपरकिंग्स पिछले साल भी फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी.

इससे पहले धोनी ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथियों के साथ मुलाकात की. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से धोनी की अपने साथी खिलाड़ियों से मुलाकात करने का वीडियो जारी किया गया.

धोनी पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखे हैं और वह आईपीएल से एक बार फिर वापसी करेंगे. इसी साल आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है और इस लिहाज से आईपीएल भारत के लिए विशेषकर धोनी के लिए काफी अहम है.

धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं. आईपीएल 2020 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच 29 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले के साथ होगी.

ABP EXCLUSIVE: इस कप्तान के नेतृत्व में धोनी कमाते थे मात्र 1800 रूपये, कप्तान ने कहा- 'फिर से IPL और टी20 WC में होगा धोनी धमाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget