एक्सप्लोरर

CSK के मालिक श्रीनिवासन बोले- सुरेश रैना को बेटे की तरह समझता हूं, उनकी वापसी पर कही ये बात

पिछले हफ्ते रैना कोविड-19 के 13 मामले सामने आने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के दुबई में शिविर से लौट आये थे.

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के लिये सुरेश रैना ‘बेटे’ की तरह हैं और बुधवार को उन्होंने कहा कि इस हरफनमौला खिलाड़ी की टीम में वापसी पर फैसला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाले टीम प्रबंधन द्वारा किया जायेगा.

पिछले हफ्ते रैना कोविड-19 के 13 मामले सामने आने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के दुबई में शिविर से लौट आये थे, जिसमें राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल थे. उनके ‘बायो बबल’ के कथित उल्लंघन के संबंध में कुछ विवाद था लेकिन इस खिलाड़ी ने इससे साफ इंकार किया है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शुरू में रैना के जाने से नाराज थे लेकिन बाद में वह थोड़े नरम हो गये. इस खिलाड़ी ने भी लगता है कि श्रीनिवासन से बात की है और उन्हें पितातुल्य बताते हुए संकेत दिया कि वह शायद शिविर में वापस लौट सकते हैं.

श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘मैं उसे बेटे की तरह ही समझता हूं. आईपीएल में टीम की सफलता का कारण यह है कि फ्रेंचाइजी ने कभी भी क्रिकेट मामलों में अपनी नाक नहीं घुसाई है. इंडिया सीमेंट्स 60 के दशक से क्रिकेट चला रहा है. मैं हमेशा ऐसा ही रहूंगा. ’’

तो क्या उन्हें रैना के संयुक्त अरब अमीरात में वापसी और आईपीएल में खेलने की उम्मीद है? अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘‘देखिये, कृपया समझिये, कि वह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है (कि रैना वापस लौटता है या नहीं). ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम टीम के मालिक हैं, हम फ्रेंचाइजी के मालिक हैं लेकिन हम खिलाड़ियों के मालिक नहीं हैं. टीम हमारी है लेकिन खिलाड़ी नहीं. मैं खिलाड़ियों का मालिक नहीं हूं. ’’

श्रीनिवासन का कहना है कि रैना पर फैसला टीम प्रबंधन लेगा जिसका मतलब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाथन से है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं क्रिकेट कप्तान नहीं हूं. मैंने उन्हें (टीम प्रबंधन) कभी नहीं कहा कि किसे खिलाइये, किसे नीलामी में लीजिये, कभी नहीं. हमारे पास सर्वकालिक महान कप्तान है. इसलिये मुझे क्रिकेट मामलों में हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget