एक्सप्लोरर

SRH vs DC: ऋषभ पंत ने ऐसे छीना हैदराबाद से मैच, थम्पी के एक ओवर में पलटा पासा

IPL 2019, SRH vs DC: इस बड़े मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाज़ी से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने मुश्किल घड़ी में 21 गेंदों पर तेज़-तर्रार 49 रनों की पारी खेली

बुधवार रात इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद को दो विकेटो से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने क्वालिफायर-2 में एंट्री कर ली है. अब क्वालिफायर-2 में दिल्ली को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करना है. इस बड़े मुकाबले में दिल्ली के ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाज़ी से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने मुश्किल घड़ी में 21 गेंदों पर तेज़-तर्रार 49 रनों की पारी खेली और दिल्ली को जीत के बेहद करीब पहुंचा कर पवेलियन लौटे. पंत 11वें ओवर में तब बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरे जब श्रेयस अय्यर 10 गेंदों पर आठ रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बने. तभी उसी ओवर में पृथ्वी शॉ भी खलील को अपना विकेट दे बैठे. उस वक्त दिल्ली को नौ ओवरों में 76 रनों की और ज़रूरत थी. इसके बाद पंत अपनी ही रफ्तार से एक छोर पर रन बनाते रहे, जबकि कॉलिन मुनरो एक एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे. मुनरो के आउट होने के बाद पंत ने पूरी ज़िम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली. जब 18 गेंदों पर 36 रनों की ज़रूरत थी, तब कप्तान केन विलियमसन ने गेंद बासिल थम्पी को थमा दी. उनका ये फैसला गलत साबित हुआ. ऋषभ पंत ने थम्पी के ओवर की पांच गेंदों पर 21 रन जड़ दिए., उन्होंने इस ओवर में 2 चौके और दो छक्के लगाकर मैच दिल्ली की ओर झुका दिया. लेकिन अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने पहले शेरफन रदरफोर्ड (9) और फिर पंत का विकेट लेकर एक बार फिर मैच में जान डाल दी. हालांकि ये खुशी हैदराबाद के पास ज्यादा देर नहीं टिकी. आखिरी ओवर में कीमो पॉल ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर दिल्ली को जीत दिला दी.
आपको बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइज़र्स हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था. बाद में दिल्ली की टीम ने पृथ्वी शॉ के अर्धशतक और ऋषभ पंत के 49 रनों की तूफानी पारी के दम पर हैदराबाद को दो विकेटों से हराकार क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget