एक्सप्लोरर

बीच आईपीएल में आरसीबी से जुड़े डेल स्टेन ने रबाडा की जमकर की तारीफ, कहा- वो अद्भुत खिलाड़ी हैं

IPL 2019: आईपीएल की नीलामी में किसी भी टीम ने स्टेन को नहीं खरीदा और बाद में उन्हें चोटिल नाथन कोल्टर-नाइल की जगह बैंगलोर में शामिल किया गया.

दक्षिण अफ्रीका और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलने वाले दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने हमवतन कगीसो राबाडा को एक अद्भुत खिलाड़ी बताया और कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित किया है. मौजूदा समय में 23 साल के रबाडा को भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है. आईपीएल में रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं और 12वें सीज़न में सबसे ज्यादा 17 विकेट ले चुके हैं.

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान स्टेन ने कहा, "आप केजी (रबाडा) को देखिए, वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि वो अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखेंगे. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से हर मौके को भुनाया है."

स्टेन ने कहा, "हमने देखा है कि खिलाड़ी आते हैं, अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं, लेकिन केजी ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं."

आईपीएल की नीलामी में किसी भी टीम ने स्टेन को नहीं खरीदा और बाद में उन्हें चोटिल नाथन कोल्टर-नाइल की जगह बैंगलोर में शामिल किया गया.

स्टेन ने कहा, "उन्होंने (कोच गैरी कर्स्टन) ने मुझसे पूछा कि क्या मैं खेल रहा हूं, गेंदबाजी कर रहा हूं और मैंने कहा हां. दरअसल, मैं हमारे स्थानीय टी-20 टूर्नामेंट में खेलने की तैयारी कर रहा था. कभी-कभी आईपीएल के बीच में आना मुश्किल हो सकता है और विश्व कप भी आ रहा है, लेकिन हम उससे आगे बढ़ने में कामयाब रहे और मैं यहां हूं."

उन्होंने कहा, "मुझे पहले आईपीएल के लिए नहीं चुना गया, लेकिन यह ठीक है. कोच की अपनी योजनाएं और संरचना होती है और अगर आप उनकी योजनाओं में फिट नहीं बैठते तो इसे दिल पर लेने की जरूरत नहीं है. इसमें कुछ व्यक्तिगत नहीं है, यह व्यापार है. अगर मैं आपसे सच कहूं तो मुझे क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा लगता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: शुरू हुई विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन की प्रक्रिया, 5 टीमों के पास 27 स्लॉट्स
LIVE: शुरू हुई विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन की प्रक्रिया, 5 टीमों के पास 27 स्लॉट्स
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget