एक्सप्लोरर

RCB vs RR: बैंगलोर के खिलाफ विकेट लेते ही रियान पराग ने किया असम का मशहूर 'बिहू डांस', देखें वीडियो

RCB vs RR: गुरकिरत सिंह का विकेट लेने के बाद रियान पराग इतने खुश हुए कि पिच पर अपने ही खास अंदाज़ में डांस करने लगे.

कल रात आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक अहम मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. मैच रद्द होने का नतीजा ये निकला की विराट कोहली की टीम आईपीएल से पूरी तरह से बाहर हो गई और राजस्थान की आगे की राह बेहद मुश्किल हो गई. हालांकि बारिश के बीच मिले वक्त में जितना भी मुकाबला खेला गया वो बेहद रोमांचक था. दरअसल देर हो जाने की वजह से अंपायर्स ने मैच को पांच पांच ओवर का कराने का फैसला किया था. बैंगलोर ने अपनी पारी खेली भी. आरसीबी के कप्तान कोहली ने तो पारी की पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर बारिश में फंसे मैच को मज़ेदार बना दिया था. बाद में श्रेयस गोपाल की हैट्रिक ने दर्शकों को और रोमांचित कर दिया. इसी बाच बैंगलोर की पारी में एक ऐसा नज़ारा भी देखने को मिला जो बेहद शानदार था. हुआ यूं कि बैंगलोर की पारी का तीसरा ओवर रियान पराग को थमाया गया. उन्होंने पहली चार गेंदों पर नौ रन दिए और पांचवी गेंद पर गुरकिरत सिंह को महिपाल लोमरोर के हाथों कैच करा दिया. गुरकिरत सिंह का विकेट लेने के बाद रियान पराग इतने खुश हुए कि पिच पर असम का मशहूर बिहू डांस करने लगे. आपको बता दें कि रियान का जन्म असम के गुवाहाटी में हुआ है. आपको बता दें कि कल के मुकाबले में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पांच ओवर में 7 विकेट खोकर 62 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान की टीम ने 3.2 ओवर के खेल में एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई और मैच रद्द कर दिया गया.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget