एक्सप्लोरर

बीसीसीआई ने सैन्य बलों को दी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी की राशि

आईपीएल 2019 के ओपनिंग सेरेमनी में खर्च होने वाली राशि को बीसीसीआई का काम देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने सैन्य बलों में रखे जाने वाले फंड में दे दी.

बीसीसीआई ने आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी के बजट के लिये रखी गयी राशि शनिवार को सैन्य बलों और सीआरपीएफ के लिये रखे जाने वाले फंड में दी. बीसीसीआई का काम देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद भव्य उद्घाटन समारोह को रद्द करने का फैसला किया जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे.

बीसीसीआई के अनुसार, ‘‘सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि 11 करोड़ रूपये भारतीय सेना, सात करोड़ रूपये सीआरपीएफ को जबकि एक-एक करोड़ रूपये नौसेना और वायुसेना को दिये जायेंगे. ’’

इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन चेन्नई में गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच खेला जा रहा है.

सीओए चेयरमैन विनोद राय ने कहा, ‘‘महासंघ के तौर पर, हमें लगा कि आईपीएल का नियमित उद्घाटन समारोह नहीं कराया जाये. बल्कि हमने इस राशि को किसी अच्छे काम के लिये देने का फैसला किया जो हर किसी के दिल के करीब है. ’’

वहीं उनकी सहयोगी डायना इडुल्जी ने कहा, ‘‘यह स्वागत योग्य कदम है और आंतकी हमले में जिन्होंने अपनी जान गंवायी उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है. बीसीसीआई हमेशा राष्ट्रीय हित के प्रति संवेदनशील रहा है और जब भी जरूरत पड़ेगी इस तरह का योगदान करना जारी रखेगा. ’’

सीओए के सदस्य लेफ्टिनेंट थोडगे ने कहा, ‘‘हमारे लिये राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है. हम पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों और लोगों की भावनायें समझते हैं. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget