एक्सप्लोरर

क्रिस गेल ने केएल राहुल की तारीफ में कहा, मैं जितने सलामी बल्लेबाजों के साथ खेला हूं, उनमें वो श्रेष्ठ

IPL 2019: क्रिस गेल किंग्स एलेवन पंजाब की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने हैं. उन्होंने इस सीज़न 13 मैचों में 490 बनाए हैं.

दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के अपने भारतीय साथी लोकेश राहुल की तारीफ की है. गेल ने कहा है कि उन्होंने अभी तक जितने भी सलामी बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की उनमें से राहुल सर्वश्रेष्ठ हैं. राहुल ने पंजाब के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) के 12वें सीज़न के आखिरी मैच में 36 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिला लीग का विजयी अंत करने में बड़ा रोल निभाया था. मैच के बाद गेल ने राहुल से कहा, "मैंने अभी तक जितने भी सलामी बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की है उनमें से आप सर्वश्रेष्ठ हो. विकेट पर हमारे बीच का तालमेल शानदार है." इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा, "उन्होंने मुझे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से देखा है जब मैं सिर्फ 21 साल का था. मैंने एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनसे काफी कुछ सीखा. तब से लेकर अब तक उन्होंने कुछ अलग नहीं कहा. मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है और हमने साथ खेलने का लुत्फ उठाया है." आपको बता दें कि किंग्स एलेवन पंजाब ने इस सीज़न 14 मुकाबलों में से छह में जीत हासिल की जबकि उसे 8 मुकाबलों में हार का मुह देखना पड़ा. सीज़न 12 में पंजाब 12 अंकों के साथ तालिका में छठे पायदान पर रहा. इस सीज़न पंजाब की टीम प्लेऑफ में भले ही क्वालिफाई न कर पाई हो, लेकिन केएल राहुल किंग्स के लिए इस सीज़न सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ के तौर पर सामने आए हैं. उन्होंने इस सीजन 14 मैचों करीब 54 की औसत के साथ 593 रन बनाए. इस दौरान राहुल के बल्ले से एक शतक और छह अर्धशतक भी निकले. सीज़न 12 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में राहुल, डेविड वॉर्नर (692) के बाद दूसरे नंबर पर हैं.  क्रिस गेल पंजाब की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने हैं. उन्होंने इस सीज़न 13 मैचों में 490 बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget