एक्सप्लोरर

चोट और चैट शो विवाद के बाद मिले वक्त के दौरान हार्दिक ने अपना खेल सुधारा: क्रुणाल पांड्या

वर्ल्ड कप में टीम में शामिल हार्दिक पांड्या को लेकर कप्तान विराट कोहली भी काफी आशान्वित हैं. कोहली ने टीम के चयन के बाद कहा था कि हार्दिक विश्व कप में टीम के लिए काफी अहम साबित होंगे.

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के क्रिकेटर भाई क्रुणाल पांड्या का कहना है कि उनके भाई ने चोट और निलम्बन के कारण छह महीने खेल से दूर रहने के दौरान अपने खेल को सुधारने के लिए काफी मेहनत किया. हार्दिक पीठ की तकलीफ और चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के दौरान विवादित बयान देने के कारण छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे और अब वह शानदार फॉर्म में लौट चुके हैं. हार्दिक ने विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम में जगह बना ली है. हार्दिक ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब तक नौ मैचों में 218 रन बनाए हैं और आठ विकेट लिए हैं. वह कई मौकों पर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दे चुके हैं. हार्दिक के साथ भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस टीम में खेलने वाले क्रुणाल ने कहा, "हार्दिक जब निलम्बन और चोट के कारण मैदान से दूर था, तब उसने अपने खेल और फिटनेस को सुधारने के लिए काफी मेहनत किया. उसके लिए क्रिकेट ही सबकुछ है. चाहे जो भी हो वह अपने खेल और उससे जुड़ी गतिविधियों से कभी पीछे नहीं हटता. वह काफी मेहनती है." क्रुणाल ने कहा कि हार्दिक का लक्ष्य हमेशा से अपना खेल सुधारने का रहा है और वह इसमें काफी हद तक सफल रहा है. बकौल क्रुणाल, "उसका लक्ष्य खेल में सुधार लाना है क्योंकि उसका मानना है कि अगर आपके खेल में सुधार आएगा तभी आप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हो. ऐसे में वह नित नई चीजें अपने खेल में जोड़ने के लिए मेहनत करता है." वर्ल्ड कप में टीम में शामिल हार्दिक को लेकर कप्तान विराट कोहली भी काफी आशान्वित हैं. कोहली ने टीम के चयन के बाद कहा था कि हार्दिक विश्व कप में टीम के लिए काफी अहम साबित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget