एक्सप्लोरर

IPL 2019: RCB के कोच डेनियल विटोरी ने विराट कोहली को सराहा, कहा- वो नए विचारों का स्वागत करते हैं

IPL 2019: आईपीएल सीज़न 12 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 में से सिर्फ पांच मुकाबले ही जीत पाई, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में कोहली इस सीज़न अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें नबंर पर रही है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच डेनियल विटोरी का मानना है कि टीम के कप्तान विराट कोहली नए विचारों का स्वागत करते हैं और कप्तान के तौर पर अपने अंदर से आने वाली आवाज पर विश्वास करते हैं. आईपीएल सीज़न 12 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 में से सिर्फ पांच मुकाबले ही जीत पाई, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में कोहली इस सीज़न अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें नबंर पर रही है. विटोरी बैंगलोर की टीम में बीते छह साल से कोहली के साथ काम कर रहे हैं. कोहली हालांकि इस सीजन एक बार फिर टीम को प्लेऑफ में नहीं ले जा सके. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने विटोरी के हवाले से लिखा है, "जब मैं उनसे बात करता हूं या कोई और कोच उनसे बात करता है, बात इस तरह से होती है कि आप क्या सोचते हैं, यह काम कर सकता है या नहीं." न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, "यह हमेशा आंकड़ों की बात नहीं होती. यह अंदर से आने वाली आवाज और खेल की समझ की बात होती है. मुझे लगता है कि जब आप विराट के सामने कोई बात रखते हो तो वह हमेशा आपकी बात सुनने को तैयार रहते हैं और यही बात उन्हें अच्छा कप्तान बनाती है." उन्होंने कहा, "मेरे लिए रणनीति बनाने और आंकड़ों का इस्तेमाल करने में मजबूत संबंध है. मुझे लगता है कि यह बेहद जरूरी है क्योंकि अगर आम तौर पर देखा जाए जो मुझे लगता है कि क्रिकेट अपनी पहुंच को लेकर काफी अपरिपक्व है. मुझे बेसबॉल पसंद है और मुझे लगता है कि वह आंकड़ों का अच्छे से इस्तेमाल करते होंगे. मैं एक कोच के तौर पर हमेशा जिस एक चीज से लड़ता रहता हूं वो है रणनीति." उन्होंने कहा, "आपको देखना होता है कि आपकी बनाई गई रणनीति कितनी बार कामयाब हुई. मान लें कि चार बार हम सफल हुए, लेकिन चार बार बहुत बड़ी बात नहीं है. मुझे लगता है कि यह चुनौती है. आप जब कप्तान या टीम मालिक के सामने इस बात को रखते हैं तो आप इससे खुश होना चाहते हैं." विटोरी ने कहा, "मैं बेसबॉल की कई वेबसाइट्स को फॉलो करता हूं. किसी भी रणनीति को कबूल करने से पहले वह चाहते हैं कि वह रणनीति कई बार सफल रही हो. जब आपके सामने डेविड वॉर्नर और युजवेंद्र चहल का मुकाबला हो तो आपको रणनीति बनानी होगी. मान के चलिए कि यह दोनों 33 बार आमने-सामने हुए, अब आप इसमें से कुछ रणनीति बनाएंगे. मुझे लगता है कि यह चीज समय के साथ बढ़ने वाली है. ऐसे में मुझे लगता है कि आंकड़ों पर विश्लेषण करना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन जो लोग इसके लिए लिए जाते हैं वह अपना सिर इसी में खपाते हैं." कोहली अपनी कप्तानी में बैंगलोर को ज्यादा सफलता नहीं दिल पाए हैं. उनकी कप्तानी को लेकर कई बार सवाल भी उठे हैं. वह हालांकि इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget