एक्सप्लोरर

IPL Auction 2019: जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती पर हुई पैसों की बारिश, सैम करन बने सबसे मंहगे विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल 2019 के लिए नीलामी खत्म हो गई है. नीलामी में कुल 351 खिलाड़ियों पर बोली लगी. जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती सबसे मंहगे बिके

इंडियन प्रीमियर लीग के पीछले सीजन की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट सीजन-12 के लिए सबसे ज्यादा रकम हासिल करने में सफल रहे हैं. उनादकट को उनके पिछली फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ 40 लाख की कीमत में खरीदा. उनदाकट के साथ वरुण चक्रवर्ती को इतने ही रकम मिले. वरुण को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया.

उनादकट को पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था. नीलामी से पहले राजस्थान ने उन्हें रिटेन न करने का फैसला किया था, लेकिन इस साल राजस्थान ने एक बार फिर उन्हें अपने साथ जोड़ा है.

वहीं वरुण अपने पहले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी में दिखेंगे. पंजाब ने उनके लिए भारी भरकम रकम अदा करने का जोखिम उठाया है. पंजाब ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन के भी अच्छी खासी कीमत अदा की है. हाली ही में भारत के इंग्लैंड दौरे पर बल्ले और गेंद से धमाल माचने वाले इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये दिए हैं.

कोलिन इंग्राम भी अच्छी खासी कीमत लेने में सफल रहे हैं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा है. दिल्ली ने ही हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं.

मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में सोमवार को लगातार पांच छक्के मारने वाले बल्लेबाज शिवम दुबे को भी पांच करोड़ की अच्छी खासी रकम मिली है. वह विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ आईपीएल डेब्यू करेंगे.

हमेशा की तरह वेस्टइंडीज के खिलाड़ी सभी की नजरों में रहे. निकोलस पूरन के लिए पंजाब ने 4.2 करोड़ खर्च किए हैं तो वहीं इतनी ही रकम में बेंगलोर ने शिमरोन हेटमायेर को अपने साथ जोड़ा है. कार्लोस ब्राथवेट कोलकाता नाइट राइडर्स में पांच करोड़ की कीमत के साथ गए हैं.

मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा के लिए पांच करोड़ दिए हैं तो वहीं पंजाब ने मोहम्मद शमी के लिए 4.8 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. ईशांत शर्मा को दिल्ली ने 1.1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है.

श्रीलंका के लसिथ मलिंगा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के साथ दिखेंगे. तीन बार की विजेता ने इस गेंदबाज को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. मुंबई ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सिंह सरण के लिए हालांकि 3.4 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है.

इन सभी के अलावा कुछ ऐसे नाम रहे हैं जिन्हें खरीददार नहीं मिल सका था इनमें अव्वल युवराज सिंह का नाम था. हालांकि नीलामी के आखिरी दौरे में युवराज को उनके बेस प्राइज 1 करोड़ की कीमत पर मुंबई इंडियंस उन्हें अपनी टीम में शामिल किया.

दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, हाशिम अमला, मोर्ने मोर्केल, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स, क्रिस जोर्डन, एलेक्स हेल्स, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को भी अभी तक खरीददार नहीं मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget