एक्सप्लोरर

SRH vs RCB: अंतिम के ओवर में लड़खड़ाई हैदराबाद की पारी, 146 पर ढेर हुई टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान सनराजर्स हैदराबाद को 20 ओवरों में 146 रनों पर ही समेट दिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान सनराजर्स हैदराबाद को 20 ओवरों में 146 रनों पर ही समेट दिया. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बेंगलोर के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाने के साथ ही रनों पर अंकुश लगाए रखा. मेजबान टीम का आखिरी विकेट पारी की आखिरी गेंद पर गिरा.

हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. जबकि आखिरी चार ओवरों में टीम सिर्फ 34 रन जोड़ पाई जबकि छह विकेट खो बैठी.

एलेक्स हेल्स (5) इस मैच में अपना बल्ला नहीं चमका पाए और 15 के कुल स्कोर पर टिम साउदी की बेहतरीन इनस्विंग पर बोल्ड हो गए. मोहम्मद सिराज ने शिखर धवन (13) को 38 के कुल स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. 10 रन बाद मनीष पांडे (5) को युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया.

48 रनों के कुल स्कोर पर अपने तीन विकेट खो चुकी हैदराबाद को कप्तान विलियमसन और ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन (35) ने संकट से निकाला और चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. कप्तान उमेश की गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 112 के कुल स्कोर पर सीमा रेखा के पास मनन वोहरा के हाथों लपके गए. उन्होंने अपनी पारी में 39 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा दो छक्के लगाए.

विलियसमन के जाने के बाद शाकिब भी साउदी का शिकार बन 124 के कुल स्कोर पर आउट हो गए. अंत में यूसुफ पठान से तेजी से रन बटोरने की उम्मीद थी, लेकिन वह सात गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 रन ही बना सके.

ऋद्धिमान साहा (8), राशिद खान (1), भुवनेश्वर कुमार (1), सिद्धार्थ कौल (1) बड़े शॉट नहीं खेल सके.

बेंगलोर के लिए टिम साउदी और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट लिए. उमेश यादव, युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget