एक्सप्लोरर

SRH vs RCB: हैदराबाद के गेंदबाजों का कमाल, लो स्कोर मैच में आरसीबी को पांच रन से दी मात

146 रन पर ऑल आउट होने के बाद भी हैदराबाद के गेंदबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच रन से हरा दिया. 16 प्वांइट के साथ हैदराबाद प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई.

टी 20 क्रिकेट में छोटे-छोटे लक्ष्य को अगर बचाना है तो आपके पास सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज होने चाहिए. शब्दों की सीमा खत्म हो जाए लेकिन हैदारबाद के गेंदबाजों के लिए तारीफ कम नहीं होंगे. इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का 39वां मुकाबला बेहद खास रहा. 146 रन पर ऑल आउट होने के बाद भी हैदराबाद के गेंदबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच रन से हरा दिया. 16 प्वांइट के साथ हैदराबाद प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई.

इस हार के साथ दिग्गजों से सजी आरसीबी की टीम एक बार फिर प्ले ऑफ में पहुंचने में नाकाम रही(लगभग खत्म). प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को अपने बचे सभी चार मुकाबले जीतने होंगे साथ ही देखना होगा कि दूसरे टीम खास तौर पर मुंबई इंडियंस आगे क्या करती है.

आरसीबी के सामने 147 रनों का लक्ष्य था लेकिन अंत में टीम 6 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी. बेंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. वहीं अंत में कोलिन डी ग्रांडहोम (33) ने मनदीप सिंह(नाबाद 21 रन) के साथ जीत की पूरी कोशिश की लेकिन सधी हुई गेंदबाजी के आगे उनकी एक न चली.

बेंगलूर को आखिरी 12 गेंद में 19 रन की जरूरत थी लेकिन 19वें ओवर में सिद्धार्थ कौल ने सिर्फ सात रन दिए. आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने छह रन दिए और आखिरी गेंद पर कोलिन डि ग्रांडहोमे को बोल्ड भी किया. भुवनेश्वर, कौल, राशिद खान और संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट लिए जबकि शाकिब अल हसन को दो विकेट मिले.

इससे पहले कप्तान केन विलियमसन के अर्द्धशतक के बावजूद सनराइजर्स की टीम मोहम्मद सिराज और टिम साउदी की गेंदों का सामना नहीं कर सकी और 146 रनों पर ऑल आउट हो गई. विलियमसन ने 39 गेंद में 56 रन बनाए जबकि शाकिब अल हसन ने 35 रन की पारी खेली. आरसीबी के लिये सिराज ने 25 रन देकर और साउदी ने 30 रन देकर तीन तीन विकेट लिए.

यहां क्लिक कर जानें कैसी रही सनराइजर्स की पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget