एक्सप्लोरर

IPL 2018 Auction: पांच अनकैप्ड खिलाड़ी जिनके लिए टीम मालिकों में होगा घमासान

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के ऑक्शन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. ऑक्शन को दो चरणों में रखा गया है. पहला ऑक्शन शनिवार 27 जनवरी को जबकि दूसरा 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगा. आईपीएल के इस सीजन के ऑक्शन में देश और दुनिया भर के 578 खिलाड़ी शामिल होंगे.

IPL 2018 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के ऑक्शन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. ऑक्शन को दो चरणों में रखा गया है. पहला ऑक्शन शनिवार 27 जनवरी को जबकि दूसरा 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगा. आईपीएल के इस सीजन के ऑक्शन में देश और दुनिया भर के 578 खिलाड़ी शामिल होंगे.

इससे पहले आईपीएल की रिटेनशन पॉलिसी के तहत टीम मालिकों ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है. अब उनके पास राइट टू मैच कार्ड है जिसके जरिए वे पिछले सीजन के अपने कुछ पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकते हैं लेकिन इसके बावजूद ऑक्शन में कईं ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें लेकर टीम मालिकों में जंग देखने को मिल सकती है.

सीजन 11 में खिलाड़ियों को 8 स्लैब में बांटा गया है. पहले स्लैब के खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए का होगा. दूसरे स्लैब में 1.5 करोड़, तीसरे स्लैब में 1 करोड़, चौथे स्लैब में 75 लाख जबकि पांचवे स्लैब का मूल्य 50 लाख रुपए होगा.

इसके अलावा बांकि तीन स्लैब में अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे जिसका बेस प्राइज 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपए होगा. अनकैप्ड खिलाड़ी वे हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक डेब्यू नहीं किया है.

ऐसे में टीम मालिकों की नजर उन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी होगी जो मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम डिआर्की शॉर्ट का है.

डिआर्की शॉर्ट

नॉर्दन टैरेटरी के डिआर्की शॉर्ट मौजूदा बिग बैश लीग में शानदार खेल का प्रर्दशन कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक इंटरनेशल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है.

डिआर्की शॉर्ट ने इस सीजन में 18 मैचों में 151.95 की शानदार स्ट्राइक रेट से 740 रन बना चुके हैं. जिसमें 5 अर्द्धशतक और 1 शतक शामिल है. ऐसे में डिआर्की शॉर्ट पर सभी टीम मालिकों की पैनी नजर रहेगी.

IPL 2018 Auction: पांच अनकैप्ड खिलाड़ी जिनके लिए टीम मालिकों में होगा घमासान

 

क्रुणाल पांड्या

इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके क्रुणाल पांड्या का नाम भी सबसे उपर है. मुंबई इंडियंस के लिए क्रुणाल ने शानदार प्रर्दशन किया है. क्रुणाल ने ना सिर्फ बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी मुंबई इंडियंस को कई बार मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है.

आईपीएल सीजन 10 में क्रुणाल ने 13 मैचों में 243 रन बनाए थे जबकि गेंदबाजी में क्रुणाल ने 10 विकेट भी लिया था. बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ क्रुणाल टीम के सबसे बेहतरीन फील्डरों में से एक थे.

IPL 2018 Auction: पांच अनकैप्ड खिलाड़ी जिनके लिए टीम मालिकों में होगा घमासान

 मयंक अग्रवाल

आईपीएल के इस सीजन में मयंक अग्रवाल पर भी जमकर बोली लग सकती है. मयंक का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रर्दशन रहा है. पिछले घरेलू सीजन में मयंक ने रिकॉर्ड 1160 रन बनाने का कारनामा किया है जो सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर पाए हैं.

IPL 2018 Auction: पांच अनकैप्ड खिलाड़ी जिनके लिए टीम मालिकों में होगा घमासान

 नीतिश राणा

घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज नीतिश राणा ने आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियन के लिए शानदार प्रर्दशन किया था. रिटेनशन पॉलिसी नें मुंबई ने नीतिश को रिटेन नहीं किया है ऐसे में ऑक्शन में नीतिश पर सभी टीमें बोली लगाकर अपनी टीम में उन्हें शामिल करने का प्रयास करेगी.

पिछले सीजन में कई अहम मौकों पर नीतिश ने मुंबई को संकट से उबारा था. नीतिश ने 13 मैचों 333 रन बनाए. इसके अलावा फील्डिंग में भी नीतिश ने टीम के लिए शानदार पर्दशन किया था.

IPL 2018 Auction: पांच अनकैप्ड खिलाड़ी जिनके लिए टीम मालिकों में होगा घमासान

 जोफ्रा आर्चर

अगले खिलाड़ी हैं 22 साल के जोफ्रा आर्चर. वेस्टइंडीज का यह युवा गेंदबाज बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं. होबर्ट हरिकेंस के लिए खेलने वाले जोफ्रा आर्चर ने अपनी धारदार गेंदाबाजी से सबको प्रभावित किया है. जोफ्रा आर्चर के पास रफ्तार के साथ-साथ सटीक लाइन और लेंथ भी है.

ऐसे में आईपीएल के 11वें सीजन में इस अनकैप्ड खिलाड़ी को लेकर सभी टीमें जोर आजमाइस करेगी.

IPL 2018 Auction: पांच अनकैप्ड खिलाड़ी जिनके लिए टीम मालिकों में होगा घमासान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget