एक्सप्लोरर

IPL 2018: मुकाबला शुरू होने से पहले रोहित शर्मा को आई पुराने साथी की याद

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है. सात अप्रैल को होने वाले पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना अपने घर में दो साल बाद वापसी कर रही आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.

चेन्नई की टीम अपने पहले मुकाबले के लिए मुंबई पहुंच चुकी है. दो बार की चैंपियन सीएसके से भिड़ने से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को अपने पुराने साथी की याद सताने लगी है.

मुंबई इंडियंस को तीन बार दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि नए सीजन में उन्हें अपने पुराने अनुभवी ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की कमी खलेगी.

मुंबई डिफेंडिंग चैंपियन है और एक बार फिर खिताब की दावेदार के रूप में उतर रही है, लेकिन रोहित का मानना है कि उन्होंने अपने पुराने अधिकतर खिलाड़ियों को बनाए रखा है हालांकि हरभजन की कमी को पूरा कर पाना मुश्किल होगा. हरभजन पिछले 10 सीजन तक मुंबई के साथ थे. लेकिन टीम ने उन्हें इस बार रिलीज कर दिया. चेन्नई ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था.

मुंबई इंडियंस की आधिकारिक वेबसाइट रोहित के हवाले से लिखा गया है, "हमारे पास बुमराह, हार्दिक, क्रूणाल पांड्या जैसे शानदार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने आप को साबित किया है. हालांकि हमें हरभजन सिंह की कमी जरूर खलेगी. उनके पास काफी अनुभव है. उनकी भरपाई करने के लिए काफी मेहनत लगेगी."

मुंबई ने 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीता था और तीनों बार रोहित टीम के कप्तान थे. अब रोहित की ख्वाहिश एक और खिताबी जीतने की है.

रोहित ने इस सीजन अपने लक्ष्य के बारे में कहा, "मेरा ध्यान छोटे लक्ष्य तय करने पर नहीं बड़े लक्ष्य तय करने पर होता है. इस बार भी मेरा लक्ष्य साधारण है-आईपीएल की ट्रॉफी एक और बार अपने नाम करना. इसके लिए हमें काफी मेहनत करनी होगी. आईपीएल में काफी चुनौतियां हैं और इनमें से एक है टीम को एकजुट कर प्रदर्शन करना."

उन्होंने कहा, "हमने तीन बार खिताब जीता है इसलिए हम जानते हैं कि ऐसा करने के लिए क्या जरूरी है. यह बड़ी चुनौती है, लेकिन मैं जानता हूं कि खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget