एक्सप्लोरर

IPL 2018: बदली हुई टीम के साथ खिताब बचाने मैदान पर उतरेगी मुंबई इंडियंस

रिकॉर्ड तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल के 11वें सीजन के लिए तैयार है. रोहित शर्मा के नेतृत्व में बदली हुई टीम अपने खिताब की रक्षा करने मैदान पर उतरेगी. डिफेंडिंग चैंपियन ने नए सीजन में अपने कोर टीम को बरकरार रखा है.

इस टीम में कप्तान रोहित के आलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर केरॉन पोलार्ड शामिल हैं.

रोहित के साथ मैनेजमेंट ने पांड्या और बुमराह रिटेन किया तो वहीं ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच के सहारे पोलार्ड और क्रुणाल को अपने साथ बनाए रखा.

हालांकि पिछले सीजन में टीम की जीत में अहम रोल निभाने वाले नीतिश राणा और हरभजन सिंह इस बार टीम के साथ नहीं होंगे. टीम के लकी चार्म कहे जाने वाले मिशेल मैक्लेघन जेसन बेहरेनडोर्फ के चोटिल होने के बाद वापसी करने में सफल रहे.

इस साल टीम ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज इविन लुइस, युवा विकेटकीपर ईशान किशन और घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को शामिल किया है.

रोहित टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में उन्होंने अपने आपको साबित किया है. वही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी होंगे. पांड्या ब्रदर्स से एक बार फिर पिछले सीजन जैसे धमाल की उम्मीद होगी.

टीम को इस बार साउथ अफ्रीका के ज्यां पॉल ड्यूमिनी का भी साथ मिलेगा जिन्हें टी 20 और स्पिन गेंदबाजी का बेहतर बल्लेबाज माना जाता है.

गेंदबाजी में टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और बांग्लादेश के मुस्तफीजुर रहमान हैं. कमिंस ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इन दोनों के अलावा गेंदबाजी में मुंबई के पास बुमराह और हार्दिक के रूप में टी-20 के शानदार गेंदबाज हैं.

स्पिन में टीम के पास पिछले सीजन में हरभजन सिंह का अनुभव था जो जीत में काफी फायदेमंद साबित हुआ था. हालांकि पिछले सीजन में क्रुणाल ने भी अपनी फिरकी से प्रभावित किया था. स्पिन का दारोमदार इस सीजन उन पर ही रहेगा. हालाकि टीम को लेग स्पिनर की कमी खल सकती है. टीम में राहुल चहर के रूप में एक मात्र लेग स्पिनर हैं. अंडर-19 विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे बाएं हाथ के गेंदबाज अनूकुल रॉय भी टीम के लिए असरदार साबित हो सकते हैं.

सात अप्रैल को अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

टीम:-

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, केरॉन पोलार्ड, पैट कमिंस, इविन लुइस, सूर्यकुमार यादव, बेन कटिंग, मुस्तफीजुर रहमान, राहुल चहर, प्रदीप सांगवान, मिशेल मैक्लेघन, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, सौरभ तिवारी, तेजिंदर ढिल्लन, अकिला धनंजय, निद्देश एम.डी. दिनेसन, आदित्य तारे, सिद्देश लाड, मयंक मार्काडे, शरद लाम्बा, अनुकूल रॉय, मोहसिन खान.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget