एक्सप्लोरर

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस की हो सकती है धमाकेदार वापसी, इन आंकड़ों के सामने पूरी तरह फेल है विराट की सेना

आईपीएल 2018 सीज़न 11 का आगाज़ हो चुका है. सभी टीमें तकरीबन अपने 3-3 मैच खेल चुकी है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे उपर है.

नई दिल्ली: आईपीएल 2018 सीज़न 11 का आगाज़ हो चुका है. सभी टीमें तकरीबन अपने 3-3 मैच खेल चुकी है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे उपर है. वहीं डिफैंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस 3 हार के साथ सबसे नीचले पाएदान पर मौजूद है. मुंबई की टीम का चौथा मुकाबला विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ है.

टूर्नामेंट में आरसीबी की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही है. तीन मैचों में आरसीबी को दो में हार जबकि एक जीत में मिली है. वहीं वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में मुंबई की टीम अपने हार के क्रम को तोड़ सकती है.

आंकड़े को देखें तो यहां मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है. पिछले दो सीज़न से बैंगलोर की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है. वहीं मुंबई इंडियंस का जीत- हार का रेशियो विरोधी टीम के मुकाबले काफी अच्छा रहा है.

मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम आईपीएल में 21 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं. इन 21 मुकाबलों में मुंबई ने 13 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सिर्फ 8 मैच ही जीत सकी है. मुंबई की टीम उलटफेर के लिए जानी जाती है ऐसे में कोशिश ये होगी कि चौथे मैच में हार के क्रम को रोक सकती है.

क्या है दोनों टीमों की कमजोरी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में विराट की टीम का पेस अटैक पूरी तरह नाकाम रही, जिसे देखते हुए विराट की सेना को सोच विचार करने की जरूरत है क्योंकि मुंबई इंडियंस के पास एक मजबूत बैटिंग लाइनअप है. उमेश यादव जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन शुरूआती ओवरों में वो महंगे साबित हुए थे और 4 ओवरों में ही 59 रन लुटा दिए.

अगर मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस की बैटिंग आईपीएल सीज़न 11 में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. सूर्यकुमार यादव को ऊपर खिलाने का प्लान मुंबई के लिए कारगार रहा लेकिन अंत तक जाते जाते टीम का मोमेंटम खराब हो गया. तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी अभी तक अपने बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं.

मुंबई के लिए आखिरी ओवर का बैड लक

मुंबई इंडियंस के अगर इस सीज़न के प्रदर्शन को देखा जाए, तो पिछली बार की चैंपियन मुंबई का प्रदर्शन इस बार कुछ खास नहीं रहा है. अभी तक मुंबई तीन मैच खेल चुकी है और तीनों मैचों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है. लेकिन इन मुकाबलों में जो सबसे बड़ी बात मुंबई इंडियंस के लिए देखी गई वो ये थी कि ये तीनों मुकाबले काफी करीब रहें और 19वें ओवर में ही मैच का नतीजा आ सका. लेकिन इतिहास गवाह है कि अपने शुरूआती मैचों को हारने के बाद मुंबई ने हमेशा दमदार वापसी की है और आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है.

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget