एक्सप्लोरर

IPL 2018: कोहली के सामने दो सबसे महंगे खिलाड़ियों की चुनौती

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने घर में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी. दोनों ही टीम एक-एक मुकाबला जीत चुकी है. दो मैचों में दो-दो अंक हासिल कर आरसीबी इस समय प्वांइट टेबल में पांचवें और राजस्थान छठे स्थान पर है.

आरसीबी को जहां पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार मिली थी तो वहीं राजस्थान रॉयल्स को सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

पिछले मुकाबले में आरसीबी ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ए बी डीविलियर्स के शानदार अर्द्धशतक के सहारे किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की थी.

वहीं राजस्थान ने घरेलू मैदान पर बारिश से बाधित मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रन से हराकर जीत का खाता खोला था.

पंजाब के खिलाफ अर्द्धशतक जमाने वाले डी विलियर्स और 45 रन बनाने वाले क्विंटन डी कॉक अपना अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. लेकिन दर्शक और टीम को कप्तान विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो अब तक दो मुकाबले में सिर्फ 52 रन ही बना सके हैं.

पिछले मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले ब्रेंडन मैक्कुलम भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे. गेंदबाजी में अब तक असरदार दिखे क्रिस वोक्स बल्लेबाजी में अब तक कारगर साबित नहीं हुए हैं.

दूसरी तरफ पिछले मैच में 40 गेंदों पर 45 रन और 22 गेंदों पर 37 रन बनाने वाले राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन अपना अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. रहाणे अब तक 58 और सैमसन 86 रन बना चुके हैं.

राजस्थान एक बार फिर बिग बैश स्टार डार्सी शॉर्ट के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद में होगी. वह दो मैचों में केवल 10 रन ही बना पाए हैं. इस बार आईपीएल खिलाड़ियों की ऑक्शन में सबसे महंगे बिके बेन स्टोक्स हाल तक अपनी बल्लेबाजी के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे लेकिन राजस्थान उनसे एक बड़ी पारी खेलकर सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आने की उम्मीद करेगा. वह दो मैचों में महज 21 रन ही जोड़ पाए हैं. वहीं सीजन के दूसरे सबसे महंगे जयदेव उनादकट भी अपनी गेंदबाजी से न सिर्फ टीम को बल्कि विरोधी कप्तान विराट कोहली को भी प्रभावित करने की कोशिश करेंगे

पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम - क्विंटन डी कॉक, ब्रेंडन मैकुलम, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल

पिछले मुकाबले में राजस्थान की टीम - अजिंक्य रहाणे (सी). डी 'अर्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, जोस बटलर, कृष्णप्पा गोथम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट,बेन लॉघलिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget