एक्सप्लोरर

DD vs RR: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 4 रन से हराया

फिरोज शाह कोटला मैदान पर बारिश के बाद रनों का तूफान देखने को मिला. लेकिन जीत दिल्ली डेयरडविल्स के हाथों में आई. दिल्ली ने इंडियन प्रीमियर लीग के 32वें मुकाबले में राडस्थान रॉयल्स को 4 रन से हराकर प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखा है.

फिरोज शाह कोटला मैदान पर बारिश के बाद रनों का तूफान देखने को मिला. लेकिन जीत दिल्ली डेयरडविल्स के हाथों में आई. दिल्ली ने इंडियन प्रीमियर लीग के 32वें मुकाबले में राडस्थान रॉयल्स को 4 रन से हराकर प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखा है. दिल्ली की टीम ने 9 मुकाबले में तीन जीत के साथ छह अंक बटोरे हैं और अभी छठे स्थान पर हैं. दूसरी तरफ छह अंकों के साथ राजस्थान अब सातवें स्थान पर पहुंच गई है.

बारिश ने मैच में दो बार खलल डाली जिसका असर मैच पर देखने को मिला. सीजन की पहली मुलाकात में जब दिल्ली डेयरडेविल्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेली थी तो बारिश के कारण दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन दूसरी बार बारिश ने दिल्ली का साथ दिया और टीम को जीत मिली.

बारिश के कारण राजस्थान के सामने 12 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य था. पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (26 गेंद में 67 रन, सात छक्के, चार चौके) की तूफानी पारी के बावजूद पांच विकेट पर 145 रन ही बना सकी. सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट ने भी 44 रन की पारी खेली.

दिल्ली की ओर से बोल्ट ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाए. अमित मिश्रा ने दो ओवर में 12 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स को बटलर ने तूफानी शुरुआत दिलाई. उन्होंने शाहबाज नदीम के पहले ओवर में लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ने के बाद आवेश खान के ओवर में तीन छक्कों और एक चौके के साथ 23 रन जुटाए.

बटलर ने लियाम प्लंकेट पर छक्के के साथ 3.1 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. टीम ने पावर प्ले के चार ओवर में 58 रन जुटाए. बटलर ने अमित मिश्रा पर छक्के के साथ सिर्फ 18 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया जो राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्द्धशतकीय पारी है.

दूसरे सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट इस दौरान दर्शक ही बने रहे और टीम के 79 रन के स्कोर में उनका योगदान सिर्फ 11 रन का था.

मिश्रा ने हालांकि बटलर को पंत के हाथों स्टंप कराके दिल्ली की टीम नयी जान फूंकी. बटलर ने शॉर्ट के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े जिसके शॉर्ट का योगदान सिर्फ 13 रन का रहा.

रॉयल्स को अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 59 रन की दरकार थी. बोल्ट ने नौवें ओवर में फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन (03) को कोलिन मुनरो के हाथों कैच कराके रॉयल्स को दूसरा झटका दिया. इसी ओवर में रॉयल्स के रनों का सैकड़ा पूरा हुआ लेकिन अंतिम गेंद पर बेन स्टोक्स (01) आवेश को कैच दे बैठे.

शॉर्ट ने ग्लेन मैक्सवेल पर लगातार तीन छक्के जड़े लेकिन अगली गेंद पर आवेश खान को कैच दे बैठे. उन्होंने 25 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और चार छक्के मारे.

रॉयल्स को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 30 रन की दरकार थी. कृष्णप्पा गौतम ने प्लंकेट की अंतिम दो गेंद पर चौके और छक्का जड़ा. बोल्ट को अंतिम ओवर में 15 रन का बचाव करना था और रॉयल्स के बल्लेबाज 10 रन ही बना सके.

कैसी रही दिल्ली की पारी - यहां क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget