एक्सप्लोरर

IPL 2018: नए सीजन में RCB के साथ जुड़ सकते हैं विश्व कप विजेता कोच कर्स्टन

साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारत को विश्व कप दिलाने वाले कोच गैरी कर्स्टन इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में नई टीम के साथ दिख सकते हैं. खबरों की मानें तो गैरी अब तक ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच बन सकते हैं.

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारत को विश्व कप दिलाने वाले कोच गैरी कर्स्टन इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में नई टीम के साथ दिख सकते हैं. खबरों की मानें तो गैरी अब तक ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच बन सकते हैं. हालांकि अभी तक फ्रेंचाइजी ने इस बाबत किसी भी तरह की बात सामने नहीं रखी है. जो दूसरी बातें सामने आ रही हैं उसके हिसाब से टीम के हेड कोच रहे न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर डेनियल वेटोरी टीम के साथ बने रहेंगे.

कर्स्टन के कोच रहते भारत ने 2011 में विश्व कप जीता था लेकिन टीम को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यादगार जीत नहीं दिला पाए. वैसा ही कुछ प्रदर्शन आईपीएल में भी रहा. कर्स्टन आईपीएल के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच के रूप में जुड़े. उन्होंने 2014 के सीजन में दिल्ली का दामन थामा. दिल्ली डेयरडेविल्स ने उनके साथ तीन साल का करार किया था लेकिन 2014 और 2015 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. कर्स्टन के कोच रहते दिल्ली ने दो साल में 28 मैच खेले लेकिन 20 मैच में टीम को हार मिली.

छोटे फॉर्मेट में भले ही कर्स्टन के नाम कोई बड़ी सफलता दर्ज नहीं हो पाई हो लेकिन अभी भी कई टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है. कोच रहते उन्होंने भारत और साउथ अफ्रीका को टेस्ट की नंबर वन टीम बनाया था. विश्व के बेहतरीन कोच माने जाने वाले कर्स्टन ने बिग बैश लीग में भी डेब्यू किया है. बिग बैश लीग के नए सीजन में होबार्ट हरीकेन ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है.

वहीं दूसरी तरफ आईपीएल में आरसीबी का प्रदर्शन भी कर्स्टन की ही तरह रहा है. पिछले 10 सीजन में टीम एक बार भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है. नए सीजन के नए नियम के तहत फ्रेंचाइजी कप्तान विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को रिटेन कर सकती है. वहीं लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल और क्रिस गेल को लेकर वो राइट टू मैच का इस्तेमाल कर सकती है.

कर्स्टन के अलावा आरसीबी हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारत के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को टीम के साथ जोड़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget