एक्सप्लोरर

आईपीएल के सहारे एक बार फिर टीम इंडिया में जगह बनाना चाहते हैं करुण नायर

चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़कर करुण नायर रातों-रात स्टार बन गए थे. वह टेस्ट मैचों में तिहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज थे, लेकिन अगले ही मैच में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इसके बाद उन्हें मौका मिला लेकिन प्रदर्शन दोहरा नहीं पाए.

उनके लिए यह दौर आसान नहीं था, लेकिन युवा बल्लेबाज अब उस दौर से मजबूत होकर निकल आया है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 5.6 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है.

करुण ने आईएएनएस से बातचीत में तिहरे शतक के बाद के दौर को याद करते हुए कहा कि वह समय उन्हें भावनात्मक स्तर पर मजबूत कर गया है. करुण अब सकारात्मक हैं और इसी सकारात्मकता से आईपीएल में उतरेंगे जहां राष्ट्रीय टीम में वापसी का ख्याल उनके दिमाग में होगा.

करुण ने कहा, "वो दौर मुझे यही सीखा कर गया कि चाहे मैं अच्छा करूं या खराब, मेरा भावनात्मक स्तर एक जैसा होना चाहिए. मैं अच्छा करूं तो ऐसा नहीं कि मैं ज्यादा ऊतावला हो जाऊं और बुरा करूं तो एक दम हताश हो जाऊं. मैंने चार-पांच महीने काफी कुछ सोचा कि ऐसा नहीं हो रहा है, वैसा नहीं हो रहा. उसके बाद मैंने सीखा कि मैं अपने भावनात्मक स्तर को एक जैसा बनाए रखूं."

इंग्लैंड के खिलाफ करुण ने 303 रनों की पारी खेली थी. यह उनका टेस्ट में पहला शतक था जिसे उन्होंने तिहरे शतक में तब्दील किया था. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे.

बकौल करुण, "उस 300 के बाद से मैंने सिर्फ तीन पारियां खेली हैं. लेकिन, मेरा काम अच्छा खेलना है. बाकी कुछ मेरे हाथ में नहीं है. मैं हर मैच में यही सोचता हूं कि अच्छा स्कोर करना है और टीम को जिताना है. उसके बाद जो भी होगा देखा जाएगा."

करुणा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं. अब पंजाब के साथ उनकी एक नई शुरुआत है.

इस पर करुण नायर ने कहा, "नया सीजन है, नई टीम है. अभी टीम के साथ जुड़ के सभी को जानना है. मैं छह साल आईपीएल खेल चुका हूं. मेरे लिए आईपीएल खेलना नया नहीं, लेकिन हर साल अलग होता है और हर साल नई प्रेरणा होती है. पंजाब मेरे लिए अलग टीम भी है. पंजाब ने मुझ पर भरोसा जताया है. मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं."

करुण का मानना है कि पंजाब को अगर खिताब जीतना है तो मैच दर मैच ध्यान देना होगा.

उन्होंने कहा, "हर साल हर टीम को खिताब जीतने की चाहत होती है, लेकिन अंत में सिर्फ एक ही टीम जीतती है. मुझे लगता है कि हमें पहले से खिताब के बारे में सोचकर नहीं जाना चाहिए. एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहिए. मैं भी इसी तरह सोच रहा हूं. मैच दर मैच आईपीएल में खेलूंगा."

पंजाब ने इस बार रविचंद्रन अश्विन को कप्तान नियुक्त किया है. करुण ने कहा कि अश्विन काफी चालाक खिलाड़ी हैं और इसी तरह वह टीम की कप्तानी करेंगे.

अश्विन को कप्तान को बनाए जाने पर उन्होंने कहा, "मैं अश्विन के साथ दो-तीन साल खेला हूं. मुझे लगता है वह काफी चालाक हैं. वह जल्दी-जल्दी फैसले लेते हैं और बहुत चतुराई भरे फैसले लेते हैं. आपने उनकी गेंदबाजी में भी देखा होगा कि उनके पास हर बल्लेबाज के लिए अलग रणनीति होती है. मुझे लगता है कि वह कप्तानी में भी ऐसे ही करेंगे और चालाकी भरे फैसले लेंगे. उनके पास हर टीम के लिए अलग रणनीति होगी."

दिल्ली और राजस्थान में करुण के कोच पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ थे. उनसे क्या सीखा, इस पर करुण ने कहा, "मैंने जब क्रिकेट शुरू की थी तब राहुल सर मेरे प्ररेणास्रोत थे. मेरे लिए वो बड़ा पला था कि वो मेरे कोच थे. उनसे मैं जब भी कुछ पूछता था तो कहते थे कि अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव मत करना. तुम्हारी बल्लेबाजी में वो सब है जो एक अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज में होना चाहिए. उन्होंने हमेशा आत्मविश्वास दिया है. वो हर मैच में कहते थे कि अपना खेल खेलो."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
'बुमराह को एक साल के लिए बाहर भेज दो...', पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज बयान
'बुमराह को एक साल के लिए बाहर भेज दो', पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज बयान
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget