एक्सप्लोरर

दिल्ली के कोच ने कहा, अपनी परेशानियों के कारण शमी का ध्यान मैच पर नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में नई टीम और नए कप्तान के साथ उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कुछ भी नया नहीं हो रहा है. टीम को छह में से पांच मुकाबलों में हार मिली जिसके बाद गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में नई टीम और नए कप्तान के साथ उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कुछ भी नया नहीं हो रहा है. टीम को छह में से पांच मुकाबलों में हार मिली जिसके बाद गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी. नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ टीम अब जीत की रफ्तार पकड़ने मैदान पर उतरेगी लेकिन टीम की समस्या अभी बनी हुई है. मैनेजमेंट ने भारत के स्पीड स्टार मोहम्मद शमी को नए सीजन के लिए रिटेन तो किया लेकिन विवादों में घिरे शमी छाप छोड़ने में नाकाम दिखे हैं. अब तक खेले 4 मैच में उन्होंने सिर्फ 3 विकेट झटके हैं जबकि उनका इकॉनमी 9 रन प्रति ओवर से ज्यादा का रहा है.

कागिसो रबाडा के बाहर होने के बाद टीम को शमी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वो ऐसा करने में असफल दिखे हैं. दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कहा कि शमी के प्रदर्शन में गिरवाट उनकी निजी समस्याओं के कारण हो सकता है.

यह 28 वर्षीय तेज गेंदबाज पिछले कुछ समय से निजी समस्याओं से जूझ रहा है. उनकी पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. शमी पर उन्होंने मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए थे.

इस बीच एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर भी चोट लग गयी और उन्हें आईपीएल से पहले प्रैक्टिस का खास मौका नहीं मिला. इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी भागीदारी को तभी हरी झंडी मिल पायी जब बीसीसीआई ने उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट दिया. पहले उनकी पत्नी की शिकायत के बाद कॉन्ट्रैक्ट रोक दिया गया था.

होप्स ने शमी के बारे में कहा , ‘‘मुझे लगता है कि वह कुछ निजी समस्याओं से जूझ रहा है. ऐसे में कुछ समय तक चीजों पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होता है. हर जगह आप मैदान पर प्रदर्शन करने से पहले अपनी बाहरी परेशानियों को निबटारा करना चाहते हो. वह इसकी प्रक्रिया में है और निश्चित तौर पर इसमें कुछ समय लगेगा.’’

उन्होंने कहा , ‘‘उसके लिए यह सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है और हम वाकिफ हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget