एक्सप्लोरर

न धर्म युद्ध..न देश युद्ध..शुरू हो रहा है धरती पर कर्म युद्ध!

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 10 सीजन में क्रिकेट का जितना भी रोमांच आपने देखा उससे कहीं ज्यादा रोमांच 11वें सीजन में देखने को मिलेगा. दो साल के बैन के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स और शेन वार्न की कोचिंग वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में वापसी कर ली है.

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 10 सीजन में क्रिकेट का जितना भी रोमांच आपने देखा उससे कहीं ज्यादा रोमांच 11वें सीजन में देखने को मिलेगा. दो साल के बैन के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स और शेन वार्न की कोचिंग वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में वापसी कर ली है. दोनों टीमों के आने से सीजन 11 का रोमांच नई बुलंदियों पर होगा. दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग की शुरुआत कल यानी शनिवार से होने जा रही है.

चेन्नई और रॉयल्स पर स्पॉट फिक्संग को दाग लगा था लेकिन वापसी के बाद उनके समर्थकों का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ है.

उन्होंने धोनी को पीली जर्सी में देखने के लिये इंतजार किया और इसकी बानगी चेपाक पर प्रैक्टिस मैच के दौरान देखने को मिली जब बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े. उन्हें चेन्नई टीम से तीसरी ट्रॉफी का इंतजार होगा जबकि रॉयल्स के प्रशंसक चाहेंगे कि वार्न का जादू फिर चले और दस साल बाद ट्रॉफी उनके नाम हो.

दूसरी ओर एक दशक से आईपीएल खेल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली की नजरें पहले खिताब पर रहेगी. कोहली खुद कह चुके हैं कि ‘‘प्रशंसकों से ज्यादा वो खुद खिताब जीतने को बेकरार हैं.’’

कोहली और एबी डिविलियर्स की मौजूदगी में बल्लेबाजी कभी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की चिंता का सबब नहीं थी लेकिन इस बार उसकी गेंदबाजी भी मजबूत लग रही है.

युजवेंद्र चहल की अगुवाई वाला स्पिन आक्रमण वाशिंगटन सुंदर के आने से मजबूत हुआ है. बायें हाथ के स्पिनर पवन नेगी को टीम ने राइट टू मैच कार्ड से बरकरार रखा है.

उनके पास उमेश यादव के रूप में शानदार तेज गेंदबाज है जिसका साथ देने के लिये नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज होंगे. इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स से भी उम्मीदें रहेंगी.

इस लुभावनी लीग में सितारा खिलाड़ियों की कमी नहीं है लेकिन साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी विवाद और चोटों के कारण चार बेहतरीन खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे. मिशेल स्टार्क और कागिसो रबाडा चोट के कारण बाहर है जबकि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल के बैन के कारण नहीं खेल सकेंगे. स्मिथ रॉयल्स के और वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे जिनकी जगह अब अजिंक्य रहाणे और केन विलियमसन कमान संभालेंगे.

रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ रूपये में, जयदेव उनादकट को 11.5 करोड़ रूपये में खरीदा. इसके अलावा ससेक्स के ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर को 7.2 करोड़ और कर्नाटक के के गौतम को 6.2 करोड़ रूपये में खरीदकर सभी को चौंका दिया.

हैदराबाद को वार्नर की कमी खलेगी लेकिन एलेक्स हेल्स टॉप ऑर्डर शिखर धवन का साथ निभाएंगे. हैदराबाद के पास मिडिल ऑर्डर में मनीष पांडे और युसूफ पठान जैसे बल्लेबाज हैं. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा तेज आक्रमण की कमान संभालेंगे जबकि स्पिन का मोर्चा अफगानिस्तान के राशिद खान और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के पास होगा.

चेन्नई सुपर किंग्स और कप्तान धोनी पर अपेक्षाओं का भारी दबाव होगा. पिछले कुछ अर्से में वह सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है और यहां से उनके पास उस मिडास टच को फिर हासिल करने का मौका होगा. सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो भी चेन्नई के प्रमुख खिलाड़ी होंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास गौतम गंभीर की जगह दिनेश कार्तिक के रूप में नया कप्तान है. टीम में अंडर 19 सितारे कमलेश नागरकोटी, शुभमान गिल और शिवम मावी जैसे खिलाड़ी हैं.

दिल्ली डेयरडेविल्स के पास नए कप्तान गंभीर और करिश्माई कोच रिकी पोंटिंग हैं जबकि अभिषेक शर्मा, मनजोत कालरा और पृथ्वी शॉ जैसे अंडर 19 खिलाड़ी हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब के पास क्रिस गेल और युवराज सिंह जैसे सितारे हैं जो बेसप्राइज दो करोड़ रूपये में खरीदे गए. आर अश्विन टीम टीम के कप्तान हैं.

मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन का दारोमदार कप्तान रोहित शर्मा, पांड्या बंधु , कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह पर होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget