एक्सप्लोरर

IPL 2018: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी पर है किंग्स इलेवन की नजर,बना सकती है टीम का कप्तान

जैसे-जैसे इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए ऑक्शन की तारीख करीब आती जा रही है वैसे-वैस टीम भी अपनी रणनीति बनाने में लग गई है. चार जनवरी को हुए रिटेन पॉलिसी में सभी टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को टीम के साथ बनाए रखा.

एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस ने अधिकतम तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया तो वहीं कई टीमों ने दो-दो खिलाड़ियों को रिटेन किया लेकिन पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और अब तक खिताब का इंतजार कर रही किंग्स इलेवन पंजाब ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया. ऐसे में इन टीमों के पास ऑक्शन के समय पॉकेट में ज्यादा पैसे होंगे जिसका इस्तेमाल बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए कर पाएंगे.

ऑक्शन से पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी रणनीति का खुलासा किया है. सबसे अधिक कप्तान बदलने वाली टीम ने नए सीजन के लिए अपनी भावी योजना बना ली है. टीम एक बार फिर विदेशी कप्तान के साथ मैदान में उतरना चाहती है और इस काम के लिए उनकी नजर साउथ अफ्रीका के दिग्गज कप्तान फाफ डूप्लेसिस पर टिकी है.

एक क्रिकेट वेबसाइट से फ्रेंचाइजी के सीईओ सतीश मेनन ने कहा 'भले ही पिछले 10 सीजन में टीम का हाल बुरा रहा लेकिन किस्मत एक दिन जरूर बदलेगी. बुरे दौर में भी फैन्स टीम के साथ रहे और आगे भी बने रहेंगे. नए सीजन के लिए हमने नई तैयारी की है और हमारी नजर फाफ डूप्लेसी पर है, जिन्हें टीम कप्तान बनाना चाहता है.'

फाफ सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे. टीम के बैन होने के बाद उन्हें पुणे सुपरजाइंट ने अपने साथ जोड़ा लेकिन पिछले दो साल वो चोट की वजह से कुल 8 ही मैच खेल पाए. अब तक खेले 53 आईपीएल मैच में उन्होंने 127 के स्ट्राइक रेट से 1295 रन बनाए हैं.

आपको बता दें कि किंग्स ने सिर्फ स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को 6.75 करोड़ में टीम के साथ जोड़ा. जबकि उनके पास तीन राईट टू मैच के साथ कुल 67.5 करोड़ रुपये बचे हैं. आईपीएल के 11वें सीजन के लिए ऑक्शन 27 और 28 जनवरी को बैंगलुरू में होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मिला मौका
वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिला मौका
'बारामूला एक्सप्रेस' टीम इंडिया में शामिल, पहली बार भारतीय टीम में मिला मौका
'बारामूला एक्सप्रेस' टीम इंडिया में शामिल, पहली बार भारतीय टीम में मिला मौका
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
बांग्लादेश के 2026 टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने का खुला राज, जांच में इस नाम का हुआ खुलासा
बांग्लादेश के 2026 टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने का खुला राज, जांच में इस नाम का हुआ खुलासा

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’
UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
Embed widget