एक्सप्लोरर

RCBvsGL: क्रिस गेल समेत बल्लेबाज़ों के तूफान में उड़े गुजरात के सामने 214 रनों का लक्ष्य

RCBvsGL: क्रिस गेल समेत बल्लेबाज़ों के तूफान में उड़े गुजरात के सामने 214 रनों का लक्ष्यसौजन्य: IPL(BCCI)

नई दिल्ली/राजकोट: क्रिस गेल की वर्ल्ड रिकॉर्ड आतिशी पारी और कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से आरसीबी ने गुजरात के सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. गुजरात लायंस और आरसीबी के मुकाबले में गुजरात का टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला उस वक्त गलत साबित हो गया जब उन्हें क्रिस गेल के कहर का सामना करना पड़ा. आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात के गेंदबाज़ी क्रम को पूरी तरह से धवस्त करते हुए 213 रन बना डाले. 


गुजरात टीम के खिलाफ गेल और विराट आरसीबी के लिए पारी की शुरूआत करने उतरे. दोनों बल्लेबाज़ों ने शुरूआती ओवरों से ही अपना आतिशी अंदाज़ दिखाते हुए टीम को 12.4 ओवरों में 122 रनों की ओपनिंग साझेदारी दे डाली. इसके बाद क्रिस गेल 38 गेंदों पर 77 रन बनाकर बासिल थम्पी का पहला शिकार बने. गेल ने अपनी पारी में 7 छक्के और 5 चौके लगाए. इसके साथ ही क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में 10 हज़ार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बने. वहीं विराट कोहली ने 64 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके बाद विराट, धवल कुलकर्णी का शिकार बने. 


इन दोनों के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड और केदार जाधव ने टीम के स्कोर को गिरने नहीं दिया और 20वें ओवर तक 4.1 ओवर में नाबाद 54 रनों की साझेदारी कर टीम को 213 रनों का बड़ा स्कोर दे दिया. ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए. वहीं केदार जाधव ने 16 गेंदों पर आतिशी 38 रन बनाए. जाधव ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए.  


गुजरात के लिए कोई भी गेंदबाज़ इस विस्फोटक बल्लेबाज़ी क्रम पर काबू नहीं पा सका. 


इससे पहले टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने बैंगलोर की टीम को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget