एक्सप्लोरर
IPL: मोहम्मद कैफ बने गुजरात लायंस के सहायक कोच


नई दिल्ली: आईपीएल टीम गुजरात लायंस ने भारत के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को पांच अप्रैल से शुरू हो रहे आगामी सीजन के लिये टीम का सहायक कोच बनाया है. गुजरात लायंस की मालिक इंटेक्स टेक्नालाजिस के निदेशक केशव बंसल ने कहा ,‘‘ कैफ के पास काफी अनुभव है और खेल की गहराई से जानकारी भी है.’’
उन्होंने कहा ,‘‘ उनका अनुभव देखते हुए हमें लगा कि उन्हें बड़ी भूमिका दी जानी चाहिये. मुझे यकीन है कि उनके मार्गदर्शन में टीम का प्रदर्शन बेहतर होगा.’’
कैफ ने कहा ,‘‘ मुझे न भूमिका का इंतजार है. यह सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और ब्रावो जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ काम करने का सुनहरा मौका है.’’
और पढ़ें


















