एक्सप्लोरर

RPSvsMI: उनादकट-ज़म्पा के आगे 129 रन बनाकर पस्त हुई मुंबई की टीम

RPSvsMI: उनादकट-ज़म्पा के आगे 129 रन बनाकर पस्त हुई मुंबई की टीम नई दिल्ली/हैदराबाद: जयदेव उनादकट और एडम ज़म्पा की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट की टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस का ये दांव पूरी तरह से गलत साबित हुआ और पूरी मुंबई टीम महज़ 129 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई.  हैदराबाद के उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहे आईपीएल के फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी. लेकिन आठवें विकेट के लिए क्रुनाल पांड्या और मिचेल जॉनसन की साझेदारी को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज़ रंग में नज़र नहीं आया. ओपनर पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस से टीम को खासी उम्मीदें थीं लेकिन जयदेव उनादकट के तीसरे ओवर में ही वो उम्मीद टूट गई. उनादकट ने पहली ही गेंद पर पार्थिव पटेल को कैच आउट करवा दिया. पार्थिव ने 6 गेंदों पर 4 रनों की पारी खेली. इसके बाद उनादकट के इसी ओवर में मुंबई की टीम के दूसरे ओपनर भी चलते बने. उनादकट ने अपनी ही गेंद पर सिमंस(3 रन) का शानदार कैच लपक उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया. दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अंबाती रायुडू के साथ मिलकर टीम को संकट से उबारने की कोशिश की. लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद ही इनके बीच हुई साझेदारी ने दम तोड़ दिया. स्टीव स्मिथ की बेहतरीन थ्रो से रायुडू(12 रन) मैदान छोड़ चलते बने. 41 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. गेंदबाज़ी के लिए आते ही एडम ज़म्पा ने भी अपनी फिरकी के जाल में मुंबई के बल्लेबाज़ों को बांध दिया. ज़म्पा ने पहले कप्तान रोहित शर्मा को बाउंड्री लाइन पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया. रोहित ने 22 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए. ज़म्पा ने अपने उसी ओवर की आखिरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड(7 रन) का बहुत बड़ा विकेट चटकाकर मुंबई की आधी टीम को वापस पवेलियन भेज दिया. पोलार्ड के विकेट के बाद भी लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे. इनफॉर्म बल्लेबाज़ हार्दिक पांड्या(10 रन) और फिर कर्ण शर्मा(1 रन) के आउट होने के बाद मुंबई की टीम की बाकी बचे उम्मीदें भी धवस्त हो गई. क्रुनाल पांड्या ने अंत तक एक छोर संभाले रखा और टीम को 130 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. मुंबई के लिए वो सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी रहे. क्रुनाल पांड्या ने आखिरी गेंद तक बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अहम 47 रन बनाए. उन्होंने मिचेल जॉनसन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की.  पुणे के लिए जयदेव उनादकट ने अपने 4 ओवरों में स्पेल में महज़ 19 रन खर्चे और 2 अहम विकेट चटकाए. इसके अलावा एडम ज़म्पा ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इन दोनों के अलावा डेन क्रिस्चयन ने भी 1 विकेट अपने नाम किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस का वीडियो वायरल, जमकर पसीना बहा रहे खिलाड़ी
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस का वीडियो वायरल, जमकर पसीना बहा रहे खिलाड़ी
Explained: वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 15 साल की उम्र में 72 छक्कों का कमाल और माइंडसेट मैनेजमेंट की पूरी कहानी
वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 72 छक्कों और माइंडसेट मैनेजमेंट की कहानी
India Vs New Zealand: 40 दिनों में 12 मैच, अक्टूबर-दिसंबर तक मेगा टूर, जानिए पूरा शेड्यूल
India Vs New Zealand: 40 दिनों में 12 मैच, अक्टूबर-दिसंबर तक मेगा टूर, जानिए पूरा शेड्यूल
'बदतमीज और घमंडी...', वैभव सूर्यवंशी के वायरल वीडियो पर हर्षा भोगले का फूटा गुस्सा
'बदतमीज और घमंडी...', वैभव सूर्यवंशी के वायरल वीडियो पर हर्षा भोगले का फूटा गुस्सा

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में कुंती बनेंगी Toral Rasputra, बोलीं- ऐसा किरदार जिंदगी में एक बार मिलता है
Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
खान सर के कोचिंग पर हमले में हिरासत में लिया गया पटना का एक बड़ा शिक्षक, सामने आई पूरी बात!
खान सर के कोचिंग पर हमले में हिरासत में लिया गया पटना का एक बड़ा शिक्षक, सामने आई पूरी बात!
Karnataka CM Oath: 'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
Explained: वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 15 साल की उम्र में 72 छक्कों का कमाल और माइंडसेट मैनेजमेंट की पूरी कहानी
वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 72 छक्कों और माइंडसेट मैनेजमेंट की कहानी
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Indian Celebrity Weddings: सादगी और विरासत की झलक! अनुष्का से लेकर आलिया तक, इन ब्राइड्स ने जीता फैशन की दुनिया का दिल
सादगी और विरासत की झलक! अनुष्का से लेकर आलिया तक, इन ब्राइड्स ने जीता फैशन की दुनिया का दिल
कितने में आती है राजस्थान की गिर गाय, हर दिन देती है 10 से 18 लीटर दूध
कितने में आती है राजस्थान की गिर गाय, हर दिन देती है 10 से 18 लीटर दूध
Embed widget