एक्सप्लोरर

IPL 2017: रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर की तूफानी पारी ने केकेआर को दिलाई दमदार जीत

IPL 2017: रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर की तूफानी पारी ने केकेआर को दिलाई दमदार जीत


पुणे: रॉबिन उथप्पा (87) और कप्तान गौतम गंभीर (62) ने नायाब अंदाज में खेलते हुए आईपीएल सीजन-10 के 30वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को पुणे सुपरजाएंट पर सात विकेट से दमदार जीत दिलाई. पुणे से मिले 183 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर उथप्पा और गंभीर के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 158 रनों की साझेदारी के आगे बौना साबित हुआ और कोलकाता ने 11 गेंद शेष रहते हुए 184 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.


 


कोलकाता ने सुनील नरेन (16) के रूप में तीसरे ओवर में 20 के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था. लेकिन इसके बाद उथप्पा और गंभीर ने बेजोड़ साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने 14.1 ओवरों में 11.15 की औसत से रन जोड़े.


 


कोलकाता जब जीत के बिल्कुल करीब लग रही थी तभी 17वें ओवर की पांचवीं गेद पर उथप्पा का विकेट गिरा. वह जयदेव उनादकत की गेंद पर राहुल त्रिपाठी के हाथों लपके गए. उथप्पा ने 47 गेंदों की अपनी आतिशी पारी में सात चौके और छह छक्के जड़े.


 


अगले ही ओवर में गंभीर भी अपना विकेट गंवा बैठे. गंभीर ने 46 गेंदों की अर्धशतकीय पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया. वह डेनियल क्रिस्टियन की गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों लपके गए. आईपीएल-10 में गंभीर का यह तीसरा अर्धशतक है.


 


18वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर डारने ब्रावो (नाबाद 6) ने कोलकाता को जीत दिलाई. इससे पहले, घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही पुणे सुपरजाएंट ने अजिंक्य रहाणे (46) और राहुल त्रिपाठी (38) से मिली अच्छी शुरुआत के बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 51) के अर्धशतक की बदौलत पांच विकेट पर 182 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया.


 


पुणे के स्कोर में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (23) का भी अहम योगदान रहा. धौनी ने 11 गेंदों की तेज-तर्रार पारी में एक चौका और दो छक्के जड़े. इस जीत के साथ ही कोलकाता आईपीएल-10 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget