एक्सप्लोरर

KXIPvsGL: अमला का शतक, गुजरात को मिला 190 रनों का लक्ष्य


KXIPvsGL: अमला का शतक, गुजरात को मिला 190 रनों का लक्ष्य

मोहाली: हाशिम आमला(104) के शतक और शॉन मार्श(58) के अर्धशतक की मदद से पंजाब ने गुजरात के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा. आईपीएल-10 में पंजाब के पीसीए मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही पंजाब की टीम ने ख्रराब शुरुआत से उबरते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट पर 189 रन बनाए. मार्टिन गुपटिल (2) का विकेट सस्ते में निपटने के बाद अमला और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 14.5 ओवरों में 125 रनों की साझेदारी की.


अमला ने 35 जबकि मार्श ने 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. मार्श का विकेट 127 के कुल योग पर गिरा. उन्हें धवल कुलकर्णी ने एरॉन फिंच के हाथों कैच कराया. मार्श ने 43 गेंदों पर छह चौके लगाए.


मार्श के आउट होने के बाद अमला का साथ देने कप्तान ग्लेन मैक्सवेल आए और अपने अंदाज में खेलते हुए 11 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन बनाए. मैक्सवेल और अमला ने तीसरे तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों पर 60 रन जोड़े.


59 गेंदों पर शतक पूरा करने वाले अमला पारी के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए. बासिल थम्पी की गेंद पर आउट होने से पहले अमला ने 60 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के लगाए. उनका विकेट 187 के कुल योग पर गिरा.


अमला ने इससे पहले 20 अप्रैल को इंदौर में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी. गुजरात के खिलाफ यह उनकी दूसरी बड़ी पारी है. इससे पहले राजकोट में वह इस टीम के खिलाफ 65 रन बना चुके हैं.


इस सीजन में खेले गए 10 में से पांच मैचों में जीत के साथ पंजाब आठ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है, वहीं गुजरात पिछले 11 मैचों में से तीन में सफलता के साथ सातवें स्थान पर है. दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. इससे पहले हुए मैच में पंजाब ने गुजरात को 26 रनों से हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget