एक्सप्लोरर

IPL 2017: गुजरात लायंस ने आरसीबी को 7 विकेट से दी करारी मात

IPL 2017: गुजरात लायंस ने आरसीबी को 7 विकेट से दी करारी मात


बेंगलुरू: एंडयू टाइ और रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी और एरान फिंच (72) की दमदार पारी की बदौलत गुजरात लायंस टीम ने आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया. एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के राउंड रोबिन लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम यह लगातार दूसरी हार है. 


 


गुजरात ने अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर पहले तो धाकड़ बल्लेबाजों से लैस रॉयल चैलेंजर्स 134 रनों पर रोका और फिर 13.5 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. फिंच के अलावा कप्तान सुरेश रैना ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली. वह इस पारी के दौरान आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. 


 


135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही. इशान किशन (16) ने शुरूआत तो तेज की लेकिन वह अपनी विस्फोटक शैली को अधिक देर तक जारी नहीं रख सके और सैमुएल बद्री की गेंद पर पगबाधा हो गए. उस समय कुल योग 18 रन था. इशान ने 11 गेदों पर चार चौके लगाए.


 


इसके बाद 23 के कुल योग पर ब्रेंडन मैक्लम (3) भी चलते बने. उन्हें बद्री ने अब्राहम डिविलियर्स के हाथों कैच कराया. कप्तान रैना और फिंच ने पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली और ताबड़तोड़ रन बटोरे. फिंच ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया.


 


रैना संयम के साथ उनका साथ दे रहे थे. फिंच तेजी से लायंस की नैया पार लगाने के प्रयास में जुटे थे लेकिन पवन नेगी ने 115 के कुल योग पर फिंच को आउट कर लायंस को बड़ा झटका दिया. फिंच ने अपनी 72 रनों की पारी में 34 गेंदों का सामना कर पांच चौके और छह छक्के लगाए. 


 


फिंच और रैना के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 92 रनों की साझेदारी हुई. अब दारोमदार रैना पर था और उनका साथ देने विकेट पर आए थे रवींद्र जडेजा (नाबाद 2), जिनके पास टी-20 का अच्छा-खासा अनुभव था. 


 


रैना ने अपनी जवाबदेही तय करते हुए ट्रेविस हेड द्वारा फेंके गए 14वें ओवर में लगातार दो चौके लगाते हुए अपन टीम की जीत तय की. रैना ने 30 गेंदों का सामना कर चार चौके और एक छक्का लगाया. इस तरह लायंस को 37 गेंद शेष रहते एक बेहद अहम जीत मिली.


 


इस जीत ने लायंस को आठ टीमों की तालिका में छठे क्रम पर पहुंच दिया है. इस मैच से पहले वह आठवें क्रम पर था. लायंस ने आठ मैच खेले हैं और तीन जीते हैं. पांच में उसकी हार हुई है. दूसरी ओर, बेंगलोर की टीम की यह नौ मैचों में छठी हार है. बेंगलोर की टीम सातवें क्रम पर है.


 


इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही बेंगलोर की शुरूआत अच्छी नहीं रही. कप्तान विराट कोहली (10) बासिल थम्पी की गेंद पर एरान फिंच के हाथों कैच आउट होकर 22 के कुल योग पर पवेलियन लौटे.


 


कोहली 13 गेदों का सामना कर एक छक्का लगा सके. लायंस की अनुशासित गेंदबाजी के आगे बेबस बेंगलोर टीम अपने घर में खेलते हुए 60 रनों पर पांच अहम विकेट गंवा चुकी थी. क्रिस गेल (8), अब्राहम डिविलियर्स (5) और ट्राविस हेड (0) सस्ते में आउट हुए जबकि केदार जाधव ने 18 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रनों की तेज पारी खेली. गेल और हेड 22 के कुल योग पर ही आउट हुए. कोहली का विकेट चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा था और गेल का विकेट पांचवें ओवर की पहली तथा हेड का विकेट दूसरी गेंद पर गिरा. 


 


इस तरह बेंगलोर ने चार गेंदों के अंतराल पर तीन विकेट गंवाए. इसके बाद जाधव और डिविलियर्स ने चौथे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 36 रन जोडे. जाधव 58 के कुल योग पर आउट हुए जबकि डिविलियर्स का विकेट 60 के कुल योग पर गिरा.


 


इन दो अहम विकेट के गिरने में रवींद्र जडेजा का अहम किरदार रहा. जडेजा ने जहां जाधव को बोल्ड किया वहीं उन्होंने डिविलियर्स को रन आउट करते एक बड़े संकट को टाल दिया. इसके बाद मंदीप सिहं (8) और पवन नेगी (32) ने नुकसान की भरपाई की कोशिश शुरू की. नेगी ने खुलकर शाट्स खेले जबकि मंदीप ने संयम के साथ उनका साथ दिया.


 


दोनों की साझेदारी काफी तेजी से आगे बढ़ रही थी लेकिन 100 के कुल योग पर अंकित सोनी ने नेगी को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. नेगी और मंदीप ने छठे विकेट के लिए 25 गेंदों पर 40 रन जोड़े. नेगी ने 19 गेंदों पर दो छक्के और तीन चौके लगाए.


 


मंदीप कुछ खास नहीं कर सके. मंदीप का विकेट 110 रन के कुल योग पर गिरा. उससे पहले सैमुएल बद्री (3) को जडेजा ने चलता किया. मंदीप का विकेट एंड्रयू टाइ ने लिया. टाइ ने अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 12 रन दिए और तीन विकेट झटके जबकि जडेजा ने चार ओवरों में 28 रन देकर तीन सफलता हासिल की.


 


मंदीप का विकेट 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा था और इसके बाद अंकित चौधरी (नाबाद 15) और श्रीनाथ अरविंद (9) ने सम्भलकर खेलते हुए स्कोर को 133 रनों तक पहुंचाया. अरविंद को 133 के कुल योग पर जेम्स फॉल्कनर ने आउट किया.


 


युजवेंद्र चहल (1), 134 के कुल योग पर रन आउट हुए. अंकित ने 12 गेंदों पर एक चौका लगाया. अंकित ने अरविंद के साथ नौवें विकेट के लिए 23 रनो जोड़े. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget