एक्सप्लोरर

IPL 2017: पुणे के खिलाफ मिली हार के बाद विदेशी खिलाड़ियों पर भड़के वीरेंद्र सहवाग

IPL 2017: पुणे के खिलाफ मिली हार के बाद विदेशी खिलाड़ियों पर भड़के वीरेंद्र सहवाग


पुणे/नई दिल्ली: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ पंजाब की टीम को 9 विकेट से मिली करारी हार के बाद टीम के मेंटॉर वीरेंद्र सहवाग विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर बरसे. इस हार के साथ ही पंजाब की टीम प्लेऑफ की दौर से भी बाहर हो गई. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सहवाग ने इस हार का जिम्मेंदार टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक कप्तान ग्लेन मैक्सवेल, मार्टिन गप्टिल, इयोन मोर्गन और शॉन मार्श को ठहराया. 


 


सहवाग ने कप्तान मैक्सवेल पर निशाना साधते हुए कहा, "मैक्सवेल को इस मैच में जिम्मेदारी के साथ खेलना चाहिए था. वे एक अंतरारष्ट्रिय स्तर के खिलाड़ी हैं उन्हें हर परिस्थिति में खेलने का अनुभव है. वे अपनी टीम (ऑस्ट्रेलिया) के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम का हिस्सा हैं उन्हें इस तरह की स्थिति से निपटना आना चाहिए."


 


मार्टिन गप्टिल को लेकर सहवाग ने कहा, "गप्टिल मैच में ओपन करने आए, उनकी जिम्मेंदारी टीम को तेज शुरुआत देने की थी, ऐसे में उनके जल्दी आउट होने से हम उन्हें ज्यादा दोष नहीं दे सकते हैं, लेकिन उनके अलावा शॉन मार्श, इयॉन मोर्गन और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को संभल कर खेलना चाहिए था, लेकिन इनमें से कोई भी बल्लेबाज 12 से 14 ओवर तक क्रीज पर टिक सके."


 


सहवाग ने कहा, "शॉन मार्श और इयॉन मॉर्गन इस टीम के सीनियर खिलाड़ी थे और उनके जिम्मेदारी लेकर 12 से 14 ओवर तक विकेट पर टिके रहने की कोशिश करनी चाहिए थी."


 


 


सहवाग ने सीनियर्स खिलाड़ियों पर निशाना साधते हुए कहा, इन खिलाड़ियों ने विकेट के धीमे होने की शिकायत की, लेकिन आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की शिकायत कर बच नहीं सकते हैं. आपको हर बार बैटिंग के लिए आसान पिच नहीं मिलती. इस तरह के हालात से आपको निपटना आना चाहिए. सगवाग ने कहा अगर हम इस स्लो पिच पर 120 के करीब स्कोर होता तो इस मैच में हम पुणे को चुनौती दे सकते थे."


 


पंजाब और पुणे दोनों के लिए यह मुकबाला करो या मरो का था. इन दोनों टीमों के लिए इस मैच से पहले प्लेऑफ की स्थिति यह थी कि जो भी टीम इस मैच की जीतती वह प्लेऑफ में क्वॉलिफाई करने वाली चौथी टीम बनती और पुणे की टीम ने इस मौके अपने हाथ से नहीं जाने दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget