एक्सप्लोरर

ENG Vs WI: 117 दिन के बाद बदला हुआ नज़र आएगा क्रिकेट, रिजर्व खिलाड़ी ही बनेंगे बॉल ब्वॉय

ENG Vs WI: 8 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. 13 मार्च के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है. पिछले 46 सालों में यह पहला मौका है जब क्रिकेट पर 100 से ज्यादा दिनों के लिए ब्रेक लगा.

ENG Vs WI: 117 दिनों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट फिर से खेला जाएगा. कोरोना वायरस की वजह से 13 मार्च के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला गया. लेकिन अब बुधवार 8 जुलाई को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी. हालांकि कोरोना वायरस की वजह से जो बदलाव क्रिकेट में होने जा रहे हैं उनकी वजह से मैच में रिजर्व खिलाड़ियों की भूमिका बढ़ जाएगी.

मैच में जो खिलाड़ी रिज़र्व रहेंगे उन्हें खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स या क्रिकेट गियर्स लेकर मैदान के अंदर ज़रूरत पड़े तो जाना ही होगा. साथ ही वो 'बॉल बॉय' के तौर पर भी मैच में वालंटियर करेंगे, क्योंकि गेंद को छूने के लिए किसी और को मना किया गया है. खेल के दौरान साउथ हैम्पटन के एजिस बाउल स्टेडियम में 60-70 सैनीटाईज़िंग प्वाइंट रहेंगे, जहां आटोमेटिक सैनीटाइज़र रखा गया है.

बदला हुआ नज़र आएगा क्रिकेट

दो अंपायर रिचर्ड इल्लिंगवर्थ और रिचर्ड केटेलबोरो अपने साथ बेल और स्टंप्स लेकर मैदान पर उतरेंगे और हर ब्रेक के दौरान स्टंप्स को सैनीटाइज़ की जाएगी. इस इवेंट के डायरेक्टर पूर्व खिलाड़ी स्टीव एल्वर्ति ने कहा है कि सुरक्षा नियमों को लेकर 74 पन्नो की एक बुकलेट 280 लोगों को दिया गया है जो कि किसी न किसी रूप से इस मैच के साथ जुड़े है .

दो अंपायर और मैच रेफ़री को छोड़कर खिलाड़ियों के 20 मीटर के आस पास किसी को भी आने के लिए मना कर दिया गया है. कोई भी बल्लेबाज़ आउट होकर पवेलियन वापस लौटते वक्त जो कैमरा बल्लेबाज़ को फॉलो करता है उसका इस्तेमाल इस मैच में नही किया जाएगा.

बता दें कि बुधवार से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इस मैच में आईसीसी के नियमों में किए गए बदलाव भी लागू होंगे. गेंदबाज गेंद पर सलाइवा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसके साथ ही मैच के दौरान किसी खिलाड़ी को कोरोना होने पर सब्सिट्यूट का विकल्प टीमों के पास रहेगा.

दिल्ली के कर्णी शूटिंग रेंज को खोला जाएगा, ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी प्राथमिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget