एक्सप्लोरर

Watch: सेंचुरियन में मैच के दौरान पतंगों का आतंक, रोकना पड़ा खेल, फिर...

IND vs SA: भारत के लिए पहला ओवर डालने आए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पतंगों से जूझते रहे. आखिरकार, खेल को रोक दिया गया. आलम यह था कि मैदान के अलावा पिच पर काफी तादाद में पतंगों ने धावा बोल दिया.

Insects Stop Play In Centurion IND vs SA: सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रनों का स्कोर बनाया. इस तरह साउथ अफ्रीका के सामने 220 रनों का लक्ष्य है. वहीं, साउथ अफ्रीकी पारी के दौरान मैदान पर अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला. भारत के लिए पहला ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने डाला. इस ओवर के बाद मैदान पर पतंगों ने धावा बोल दिया. इसके बाद मैदान पर पतंगों की तादाद इतनी हो गई कि खेल को रोकना पड़ा.

सेंचुरियन में पतंगों ने बोला धावा, फिर...

सेंचुरियन में पतंगों के आक्रमण के बाद काफी देर तक खेल रूका रहा. भारत के लिए पहला ओवर डालने आए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पतंगों से जूझते रहे. आखिरकार, खेल को रोक दिया गया. आलम यह था कि मैदान के अलावा पिच पर काफी तादाद में पतंगों ने धावा बोल दिया. इसके बाद ग्राउंड्समैन ने किसी तरह पतंगों को भगाने में कामयाबी हासिल की. हालांकि, इसके लिए ग्राउंड्समैन को मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा, लेकिन अच्छी बात रही है कि ग्राउंड्समैन पतंगों को भगाने में कामयाब रहे. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 220 रनों का लक्ष्य

बताते चलें कि भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रनों का स्कोर बनाया. भारत के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. तिलक वर्मा 56 गेंदों पर 107 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े. भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA: टॉस जीतकर गेंदबाजी करेगी साउथ अफ्रीका, रमनदीप सिंह कर रहे डेब्यू', ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget