एक्सप्लोरर

INDvsWI खराब शॉट सलेक्शन रहे हार की वजह: विराट कोहली


INDvsWI खराब शॉट सलेक्शन रहे हार की वजह: विराट कोहली

नार्थ साउंड (एंटिगा): भारत और विंडीज के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच वेस्टइंडीज़ ने अपने नाम कर लिया है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 11 रनों से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है. फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में रविवार को विंडीज के 190 रनों के आसान लक्ष्य के सामने भारतीय टीम 49.4 ओवरों में महज़ 178 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. 


भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी ने बनाए. दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दोनों ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 49वें ओवर में धोनी के विकेट के बाद टीम इंडिया की तमाम उम्मीदें धवस्त हो गई. 


मैच के बाद कोहली के बोल:


भारतीय टीम की दौरे पर पहली हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'हमने अच्छी गेंदबाजी की थी और वेस्टइंडीज को 189 रन पर रोकने में कामयाब रहे. लेकिन बल्लेबाज़ी के वक्त हमारे शॉट्स का सेलेक्शन सही नहीं रहा. हमने महत्वपूर्ण स्थिति में कई अहम विकेट गंवाए. आपको गेम के दौरान लय बनाए रखनी होती है लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके. इसका पूरा श्रेय इंडीज के गेंदबाजों को जाता है. 


इसके बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'मेज़बान टीम ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी करके भारतीय बल्लेबाजों को गलतियां करने के लिए मजबूर कर दिया.' 


वहीं कोहली ने कहा, 'पिच को लेकर कुछ भी बहाना नहीं बनाया जा सकता है. इंडीज खेल के हर क्षेत्र में कमाल की रही. हम बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. गेम में ऐसा होता रहता है. हमारे लिए यह बीती बात है और हम अगले मैच पर नए सिरे से वापसी करेंगे.'


जेसन ने गेंदबाज़ों को दिया जीत का श्रेय:


वहीं कल के मैच के हीरो रहे विंडीज़ कप्तान जेसन होल्डर ने मैच के बाद कहा, 'मैं अपने साथियों के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. हमने बहुत बड़ा प्रयास किया. इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है. मैंने सोचा था कि फील्डिंग से हमें मदद मिलेगी. हमें पता था कि हम भारत को हरा सकते हैं बस कुछ खास करने की जरूरत थी. पूरे सीरीज के दौरान हम नई बॉल से विकेट लेने बारे में बात करते रहे. भारत का शीर्ष क्रम बहुत मजबूत है. जीत तो इसलिए संभव हुई कि क्योंकि हमने शीर्ष क्रम को धराशायी किया.'


गेंदबाज़ों की तारीफ करने के साथ ही उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी पर चिंता ज़ाहिर की, जेसन ने कहा कि 'इस मैदान पर 250 या उससे अधिक का स्कोर बनाया जा सकता था.  हालांकि बैटिंग अभी भी हमारे लिए चिंता का सबब है. हम इस ग्राउंड पर 250 के ऊपर का स्कोर खड़ा करना चाहते थे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget