एक्सप्लोरर

INDvsSL: दूसरे वनडे में जीत की लय बरकारर रखना होगा भारत का लक्ष्य

INDvsSL: दूसरे वनडे में जीत की लय बरकारर रखना होगा भारत का लक्ष्य


पल्लेकेल: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच के लिए तैयार है. दूसरे वनडे में टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकारर रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 


मेहमान टीम ने पहले वनडे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल द्वारा चटकाए गए तीन विकटों की मदद से मेजबान टीम को 216 रनों पर ही सीमित कर दिया था और फिर ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 132) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) की बेहरतरीन पारियों की मदद से नौ विकेट से जीत हासिल की थी.


दूसरे मैच में बल्लेबाजी में श्रीलंकाई टीम अपने सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पर काफी हद तक निर्भर करेगी. उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था. उनके अलावा दानुष्का गुणाथिलका, कुशल मेंडिस और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज से भी श्रीलंका को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. यह सभी बल्लेबाज पहले मैच में बल्ले से नाकाम रहे थे.


गेंदबाजी में श्रीलंका की उम्मीदें तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर टिकी हुई हैं. वह किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने और उसकी लय बिगाड़ने का दम रखते हैं. लेकिन टीम की दिक्कत यह है कि दूसरे छोर पर मलिंगा का साथ देने वाला दूसरा कोई गेंदबाज उसके पास नहीं है.


वहीं इन फॉर्म भारत के लिए सभी कुछ अच्छा चल रहा है. उसके बल्लेबाज रन बना रहे हैं तो गेंदबाज विकेट चटका रहे हैं. पहले मैच में सिर्फ तीन बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, हालांकि टीम के मध्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव जैसे नाम हैं जो तेजी से रन बना सकते हैं और टीम को किसी भी परिस्थिति से बाहर निकाल सकते हैं.


कोहली की आदत है कि वह हर मैच में बदलाव करते हैं. ऐसे में लोकेश राहुल की जगह मनीष पांडे को टीम में मौका मिल सकता है. गेंदबाजी में कोहली विजयी क्रम के साथ उतर सकते हैं जहां भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, पटेल और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे.


टीमें : 


भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, लोकेश राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर.


श्रीलंका: उपुल थरंगा (कप्तान), लसिथ मलिंगा, चमारा कपुगेदरा, एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दानुष्का गुणाथिलका, विस्वा फर्नाडो, कुशल मेंडिस, वानिडु हसारंगा, लक्षण संदकन, मिलिंदा सिरीवर्दना, दुशमंथा चामीरा, मालिंदा पुष्पाकुमारा, अकिला धनंजय.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget