एक्सप्लोरर

अश्विन का विकेटों का 'पंच', फॉलो-ऑन बचाए बिना 183 रनों पर ऑल-आउट हुआ श्रीलंका


अश्विन का विकेटों का 'पंच', फॉलो-ऑन बचाए बिना 183 रनों पर ऑल-आउट हुआ श्रीलंकासौजन्य: AP

नई दिल्ली/कोलंबो: अश्विन रवि समेत गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से भारत ने श्रीलंका की पहली पारी 183 रनों पर समेट दी है. टीम इंडिया ने पहली में कुल 622 रन बनाए थे. जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 439 रन पीछे छूट गई. तीसरे दिन लंच से पहले श्रीलंका को ऑल-आउट कर भारतीय टीम ने मेज़बान टीम को फॉलो-ऑन दे दिया है. 


तीसरे दिन 2 विकेट पर 50 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और उन्होंने 60 रन के स्कोर पर कप्तान दिनेश चांदीमल का बड़ा विकेट गंवा दिया. चांदीमल 10 रन बनाकर रविन्द्र जडेजा की गेंद पर कैच आउट हुए. कप्तान के विकेट के बाद बीते दिन अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे मेंडिस भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 24 रन के स्कोर पर उमेश यादव को विकेट देकर वापस पवेलियन लौट गए. 


जल्दी-जल्दी 2 विकेट गंवाने के बाद एंजेलो मैथ्यूज़ और डिकवेला ने कुछ संभलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर टीम के स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन इसके तुरंत बाद एंजेलो मैथ्यूज़ अश्विन का तीसरा शिकार बने और 26 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए. मैथ्यूज़ के बाद खेलने आए डीसिल्वा भी नहीं चले और पहली गेंद पर ही बोल्ड होकर लौट गए. 


मैथ्यूज़ के विकेट के कुछ देर बाद ही श्रीलंका के इकलौते अर्धशतकधारी बल्लबाज़ डिकवेला भी आउट हो गए. डिकवेवला को 51 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया. इसके बाद हेराथ, परेरा और फर्नान्डो जल्दी-जल्दी विकेट गंवाकर लौटे गए और पूरी टीम 183 रन के स्कोर पर सिमट गई. 


आर अश्विन ने एक बार फिर से बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 69 रन देकर 5 विकेट चटकाए, इसके अलावा शमी और जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. उमेश यादव को 1 विकेट मिला. 


इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्ये रहाणे के शतक और बाकी बल्लेबाज़ों की मदद से 622 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget