एक्सप्लोरर

INDvsSL: 291 रनों पर सिमटी श्रीलंकाई टीम, टीम इंडिया ने नहीं दिया फॉलो-ऑन


INDvsSL: 291 रनों पर सिमटी श्रीलंकाई टीम, टीम इंडिया ने नहीं दिया फॉलो-ऑन

गॉल: गेंदबाज़ों के बेमिसाल प्रदर्शन की मदद से भारतीय टीम ने श्रीलंका की पारी को 291 रनों पर समेट दिया है. गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर 309 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. श्रीलंकाई टीम के 9 विकेट गिरे क्योंकि उनका एक बल्लेबाज़ असेला गुणारत्ने चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए हैं. 


309 रनों की बढ़त के बावजूद भारत ने श्रीलंका को फॉलो-आऩ नहीं दिया और भारतीय टीम खुद बल्लेबाज़ी करने उतरी है. 


भारतीय टीम ने आज लंच तक श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया था. श्रीलंकाई टीम के 8 बल्लेबाज़ लंच से पहले ही वापस पवेलियन लौट गए थे. 


शुक्रवार को पहले सत्र की समाप्ति तक श्रीलंका की टीम आठ विकेट गंवाकर केवल 289 रन ही बना पाई और वह भारत की ओर से बनाए गए 600 रनों के आधार पर अब भी 311 रन पीछे थी.


दिलरुवान परेरा (90) और लाहिरू कुमारा (2) ने श्रीलंका की पारी संभाली हुई थी. लेकिन लंच के ठीक बाद कुमारा आउट होकर लौट गए और श्रीलंका की पारी समाप्त हो गई.


अपने पहले दिन गुरुवार के स्कोर पांच विकेट पर 154 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका की टीम तीसरे दिन अपनी पहली पारी में कुल 137 रन ही जोड़े.


पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (83) और परेरा ने छठे विकेट के लिए 62 रनों की अर्धशतकीय पारी कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया, लेकिन रवींद्र जड़ेजा ने मैथ्यूज को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कर श्रीलंका को दिन का पहला झटका दिया.


मैथ्यूज ने अपने पारी में खेली गईं 130 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया. उनके पवेलियन लौटने के बाद परेरा के साथ टीम की पारी आगे बढ़ाने उतरे कप्तान रंगना हैराथ केवल 9 रन ही बना पाए थे कि वह भी जड़ेजा की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों लपके गए.


हैराथ के पवेलियन लौटने के बाद एक छोर पर श्रीलंका की पारी को संभाले हुए परेरा का साथ देने आए नुवान प्रदीप (10) को हार्दिक पांड्या ने विकेट पर टिकने का मौका भी नहीं दिया और बोल्ड कर मेजबान टीम का आठवां विकेट भी गिरा दिया.


इसके बाद परेरा और कुमारा ने भोजनकाल तक बिना कोई और विकेट गंवाए टीम का स्कोर 289 तक पहुंचाया.


भारत के लिए मोहम्मद समी और जड़ेजा ने दो-दो विकेट लिए, वहीं उमेश यादव, पांड्या और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता हासिल हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget