एक्सप्लोरर

INDvsSL: दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने जीता टॉस, लिया फील्डिंग का फैसला

INDvsSL: दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने जीता टॉस, लिया फील्डिंग का फैसला

सौजन्य: BCCI (TWITTER)

नई दिल्ली/पल्लेकल: श्रीलंका में चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

बता दें कि कोहली ने पहले वनडे के बाद इस बात के संकेत दिए थे कि इस सीरीज के आने वाले मैचों में टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर रही है, जिनके साथ वो पहला वनडे जीती थी.

टेस्ट सीरीज 3-0 से गंवाने के बाद चौतरफा आलोचना झेल रही लंकाई टीम अपना पहला वनडे भी हार चुकी है. ऐसे में उसे सीरीज में वापसी करने की उम्मीद होगी.

मेहमान टीम ने पहले वनडे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी की मदद से मेजबान टीम को 216 रनों पर ही सीमित कर दिया था. बाद में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 132) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) की बेहरतरीन पारियों की मदद से नौ विकेट से जीत हासिल की थी.

दूसरे मैच में बल्लेबाजी में श्रीलंकाई टीम अपने सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पर काफी हद तक निर्भर करेगी. उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था.

उनके अलावा दानुष्का गुणाथिलका, कुशल मेंडिस और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज से भी श्रीलंका को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. यह सभी बल्लेबाज पहले मैच में बल्ले से नाकाम रहे थे.

गेंदबाजी में श्रीलंका की उम्मीदें तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर टिकी हुई हैं. वह किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने और उसकी लय बिगाड़ने का दम रखते हैं. लेकिन टीम की दिक्कत यह है कि दूसरे छोर पर मलिंगा का साथ देने वाला दूसरा कोई गेंदबाज उसके पास नहीं है.

वहीं, इन फॉर्म भारत के लिए सभी कुछ अच्छा चल रहा है. उसके बल्लेबाज रन बना रहे हैं तो गेंदबाज विकेट चटका रहे हैं.

टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, लोकेश राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या.

श्रीलंका: उपुल थरंगा (कप्तान), लसिथ मलिंगा, चमारा कपुगेदरा, एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दानुष्का गुणाथिलका, विस्वा फर्नांडो, कुशल मेंडिस, वानिडु हसारंगा, लक्षण संदकन, मिलिंदा सिरीवर्दना, दुशमंथा चामीरा, मालिंदा पुष्पाकुमारा, अकिला धनंजय. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget