एक्सप्लोरर

INDvsENG: चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए उतरेगा भारत

 


 


 


INDvsENG: चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए उतरेगा भारत

कोलकाता: तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में ईंडन गार्डंस स्टेडियम में भारत की टीम जब रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसके दिमाग में आने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपने आप को परखने की होगी. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. 


 


जून में भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है और इस मैच के बाद भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले कोई और एकदिवसीय सीरीज नहीं खेलनी है. ऐसे में मुख्य कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के पास अपनी टीम को परखने का यह आखिरी मौका है. 


 


भारतीय टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. पहले मैच में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने केदार जाधव के साथ मिलकर टीम को बड़ी जीत दिलाई थी तो कटक में खेले गए दूसरे मैच में जब भारतीय टीम संकट में थी तब उसके दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों युवराज सिंह और महेन्द्र सिंह धौनी ने न सिर्फ उसे संभाला बल्कि विशाल स्कोर प्रदान किया. युवराज ने 2011 और धोनी ने 2013 के बाद शतकीय पारियां खेलीं. 


 


इंग्लैंड में जहां चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है वहां की पिचों पर कोहली के लिए धोनी और युवराज का अनुभव टॉनिक का काम करेगा.


 


कोहली, जाधव, धोनी और युवराज ने पुणे और कटक में खेले गए मैचों में अपने बल्ले से रन बरसाए लेकिन मेजबानों के लिए सबसे बड़ी समस्या सलामी जोड़ी का विफल रहना रहा है. शिखर धवन और लोकेश राहुल बल्ले से टीम के लिए न के बराबर योगदान दे पाए हैं. 


 


तीसरे मैच से पहले धवन की उंगली की चोट उन्हें मैदान पर उतरने से रोक सकती है. ऐसे में अंजिक्य रहाणे, राहुल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं, लेकिन राहुल को इस मैच में रन करने की जरूरत होगी ताकि वह अपना खोया हुआ आत्मविश्वास पा सकें. 


 


भारतीय टीम की गेंदबाजी की असल परीक्षा दूसरे वनडे मैच में हुई थी जहां उन्हें 381 के विशाल स्कोर को बचाना था. लेकिन मेहमान कप्तान इयोन मोर्गन के अलावा मोइन अली ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. टीम हालांकि 15 रनों से मैच जीतने में कामयाब रही थी, लेकिन इतने बड़े लक्ष्य को बचाने में गेंदबाजों का प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए चिंता की बात है. 


 


पहले मैच में भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी और इंग्लिश टीम ने 350 रन बोर्ड पर टांग दिए थे. रविचन्द्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी टेस्ट की फॉर्म को अभी तक इस सीरीज में दोहराने में नाकामयाब रही है.


 


वहीं मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. दोनों मैचों में उसके बल्लेबाज 350 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे. हालांकि उसे तीसरे मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स चोटिल हो कर भारत दौर से बाहर हो गए हैं. 


 


लेकिन मोर्गन, अली, जेसन रॉय, जोए रूट, जॉनी बेयरस्टॉ ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़ा स्कोर करने का दम रखते हैं. भारत की तरह ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी उसे सिर्फ निराश ही किया है. लेकिन आखिरी मैच में इंग्लिश टीम की कोशिश एक मैच जीत कर अपनी साख बचाने की होगी. 


 


पिछले दो मैचों की पिचों की तरह ही ईडन गरडस स्टेडियम की पिच पर भी रनों की बरसात की उम्मीद है. 


 


टीमें (संभावित) : 


 


भारत :- विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, युवराज सिंह, अंजिक्य रहाणे, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव.


 


इंग्लैंड :- इयान मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैक बॉल, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जोए रूट, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, जॉन बेयरस्टो, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, डेविड विले.


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को चटाई धूल; RCB प्लेयर ने लूटी महफिल 
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को चटाई धूल
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, टीम इंडिया में मिली जगह; बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
टेस्ट में बंपर जीत के बाद बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, वनडे सीरीज से 7 खिलाड़ी बाहर
टेस्ट में बंपर जीत के बाद बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, वनडे सीरीज से 7 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget