एक्सप्लोरर

INDvsAUS: दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 253 रनों का लक्ष्य

INDvsAUS: दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 253 रनों का लक्ष्य

कोलकाता: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 253 रनों का लक्ष्य दिया है. इससे पहले कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा सिर्फ 7 बनाकर आउट हो गए.


इसके बाद कप्तान कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर पारी को संभाला और दोनों के बीच 102 रनों साझेदारी हुई. अजिंक्य रहाणे ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए जबकि विराट कोहली 92 रन पर आउट होकर सिर्फ आठ रन से वनडे क्रिकेट में 31वें शतक से चूक गए.


मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे ने एक बार फिर से निराश किया और सिर्फ तीन रन बनाकर चलते बने. केदार जाधव (24) अपने अच्छे रंग में दिख रहे थे लेकिन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पॉइंट पर खड़े मैक्सवेल को कैच थमा बैठे. वनडे क्रिकेट में 300वां मैच खेल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 5 रन ही बना पाए.


चेन्नई वनडे के हीरो रहे हार्दिक पंड्या कोलकाता में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए. आज के मैच में पंड्या सिर्फ 20 रन ही बनाए. भुवनेश्वर कुमार ने भी कुछ आर्कषक शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वे 20 रनों से अधिक अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए.


मैच के 48वें ओवर में बारिश की वजह से एक बार खेल रुका लेकिन जल्द ही मैदान से कवर को हटा लिया गया. बारिश के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच में वापसी की और भारतीय टीम को 252 रन पर समेटने में कामयाब रही.  


ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल और केन रिचर्डसन रहे जिन्होंने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा पेट कमिंस और एस्टन एगर को एक-एक विकेट मिला.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget