एक्सप्लोरर

India vs Australia: माइकल हसी की भारत को सलाह, 'एमसीजी में हार्दिक पांड्या को दे मौका'

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ माइकल हसी ने टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या को खिलाने की सलाह दी है.

71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ जीतने के इरादे से गई भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट में झटका लगा है. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट को जीतकर सीरीज़ पर 1-0 की बढृत बनाने के बाद भारतीय टीम ने पर्थ में खेले गए दूसरे मुकाबले को गंवा दिया. जिसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ बिल्कुल मध्य में खड़ी है. ऐसे में अब अगर भारत को अपने इस सपने को ज़िंदा रखना है तो उसे 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुरु होने जा रहे तीसरे टेस्ट को जीतना बेहद ज़रूरी है.

इस बीच पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी ने शुक्रवार को कहा कि मेलबर्न में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिये परिस्थितियां पर्थ की तुलना में अलग होंगी और भारत को अपने आक्रमण में संतुलन लाने के लिये हार्दिक पंड्या को अंतिम एकादश में शामिल करने पर विचार करना चाहिए.

एमसीजी की पिच पर सभी की निगाह टिकी है क्योंकि पिछले साल यहां इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रा खेला गया था और आईसीसी भी इसकी पिच को लेकर खुश नहीं थी.

हसी ने कहा, ‘‘पर्थ की परिस्थितियां काफी अनूठी हैं और मेलबर्न में परिस्थितियां पूरी तरह से भिन्न होंगी. मेरा मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाजी इकाई ने इस श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने एडिलेड और पर्थ में गर्मी में भी काफी गेंदबाजी की.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (पंड्या) जब फार्म में होता है तो काफी हद तक मिशेल मार्श जैसा प्रदर्शन करता है. आपके पास गेंदबाजी में अतिरिक्त विकल्प होना चाहिए जो आपके तेज गेंदबाजों का भार कुछ कम कर सके विशेषकर चार मैचों की श्रृंखला में. इसलिए दोनों टीमों को (गेंदबाजी आलराउंडर) के विकल्प पर गौर करना चाहिए.’’

हसी ने कहा कि दोनों टीमों के गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत पर्थ में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था और हसी ने कहा कि टीम को रविचंद्रन अश्विन की कमी खली जबकि नाथन लियोन ने अपनी टीम को जीत दिलायी.

उन्होंने कहा कि अगर भारतीय सलामी जोड़ी का खराब प्रदर्शन जारी रहता है तो फिर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को अधिक जिम्मेदारी संभालनी होगी ताकि विराट कोहली के ऊपर निर्भरता में संतुलन पैदा किया जा सके.

हसी ने कहा, ‘‘भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन वे नहीं चल पा रहे हैं. कुछ अवसरों पर ऐसा होता है जब चीजें आपके अनुरूप नहीं होती हैं. ’’

हसी से पूछा गया कि क्या भारत कोहली के प्रदर्शन पर बहुत अधिक निर्भर है, उन्होंने कहा, ‘‘कोहली दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है और इसलिए भारत उन पर भरोसा कर सकता है जिसमें कुछ भी गलत नहीं है. अगर आस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर खेल रहे होते तो उन पर काफी निर्भर होता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की तरफ से पुजारा ने एडिलेड में शानदार प्रदर्शन किया तथा रहाणे ने टुकड़ों में अच्छा खेल दिखाया. आप हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पर भरोसा करते हो लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में अतिरिक्त तेज गेंदबाज होने से भारतीय निचला क्रम लंबा हो गया और इससे बल्लेबाजी संतुलन गड़बड़ा गया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget