एक्सप्लोरर

T20 World Cup: भारत-अफगानिस्तान मैच को रोमांचक बनाएगा इन खिलाड़ियों का आमना-सामना, विराट और राशिद पर रहेंगी नजरें

T20 World Cup: आज शाम अबुधाबी के शेख ज़ाएद स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी.

T20 World Cup: भारत-अफगानिस्तान मुकाबले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं. कागज़ों पर तो भारत की टीम के आगे अफगानिस्तान कहीं नहीं ठहरती लेकिन दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखें तो मुकाबला बेहद टक्कर का नज़र आ रहा है. टीम इंडिया जहां अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हारकर वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर है तो वहीं अफगानी टीम 2 बड़ी जीतों के बाद पहली बार किसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के इतने करीब है. दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला बेहद खास है. दोनों टीमों में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका आमना-सामना होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे. भारत-अफगान मैच की दिलचस्पी बढ़ाने वाले ये खिलाड़ी कौन हैं? आइये पढ़ते हैं..

Koo App
भारत को अगर अफगानिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी पर हावी होकर खेलना होगा। टॉस अहम होगा लेकिन पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति में उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाज जोस बटलर की पारी से सबक लेंगे जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में सैकड़ा जड़ा था। #t20worldcup #IndvAfg #SabseBadaStadium @koosportshindi
 
- Dharmendra Pant (@dmpant1970) 3 Nov 2021

1. विराट कोहली vs राशिद खान
वर्ल्ड टी-20 रैंकिंग में 5वें नंबर के बल्लेबाज विराट कोहली और तीसरे नंबर के गेंदबाज राशिद खान का आमना-सामना इस मैच के सबसे रोमांचक पल होगा. विराट कोहली जहां दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं वहीं राशिद पिछले कुछ समय से स्पिन गेंदबाजी के बादशाह बने हुए हैं. इस टी-20 वर्ल्ड कप में विराट टीम इंडिया लीड स्कोरर हैं वहीं राशिद ने अपने 3 मुकाबलों में 7 की औसत से रन देते हुए 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है.

2. रोहित शर्मा vs मुजीब उर रहमान
टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक रोहित शर्मा का बल्ला शांत है लेकिन इस मुकाबले में उनसे उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. अफगानिस्तान पर अगर बड़ी जीत चाहिए तो रोहित को एक बड़ी पारी खेलनी होगी. अफगान कप्तान मोहम्मद नबी रोहित शर्मा को रोकने का जिम्मा मुजीब उर रहमान को दे सकते हैं. दरअसल, रोहित शर्मा को स्पिनरों के सामने कई बार संघर्ष करते देखा गया है, ऐसे में अफगान टीम मुजीब के सहारे रोहित को जल्दी पवेलियन भेजने की कोशिश में रहेगी.

3. नजीबुल्ला जादरान vs जसप्रीत बुमराह
इस वर्ल्ड कप में नजीबुल्ला ने अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. 3 मैचों में उनके 88 रन हैं. आज के मैच में टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी इन्हीं पर रहना है लेकिन उनके सामने जसप्रीत बुमराह की चुनौती होगी. बुमराह इस वर्ल्ड कप में भारत के एकमात्र सफल गेंदबाज रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट हासिल किए थे.

Cricket News: एक ओर वर्ल्ड कप से बाहर होने की चिंता तो दूसरी तरफ फेवरेट IPL टीम में रिटेन न किए जाने का डर

IPL Record : 20 से कम गेंदों में 2-2 बार अर्धशतक लगा चुके हैं ये तीन खिलाड़ी

T20 World Cup: 'गेम प्लानिंग समझ से परे, अफगानिस्तान भी नहीं बख्शेगा', कोहली एंड कंपनी पर शोएब अख्तर का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget