एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया की वापसी का दारोमदार अब स्टीव स्मिथ पर, जानें कैसा रहा है कप्तानी रिकॉर्ड

Steve Smith: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे. स्टीव साल 2014 से 2018 के बीच ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान रह चुके हैं.

IND vs AUS Indore Test: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे टेस्ट मैच के लिए स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को टीम का कप्तान बनाया है. परमानेंट कप्तान पैट कमिंस के इस मैच में उपलब्ध नहीं रह पाने के कारण स्मिथ को यह जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि पैट कमिंस पारिवारिक कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं और वह इंदौर टेस्ट नहीं खेल पाएंगे.

चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहले ही 0-2 से पिछड़ी हुई है, ऐसे में स्टीव स्मिथ पर ही अपनी टीम को टेस्ट सीरीज में वापसी कराने का दारोमदार होगा. स्टीव स्मिथ के लिए यह काम बेहद चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन यहां कप्तानी में उनका अनुभव उन्हें बेहद काम आएगा.

36 मैचों में कर चुके हैं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी
स्टीव स्मिथ पहले भी ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाल चुके हैं. साल 2014 से 2018 तक वह ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कैप्टन रहे हैं. इसके बाद भी कुछ मौकों पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली है. वह 36 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके हैं. यहां उन्होंने अपनी टीम को 20 मैच में जीत दिलाई है. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 10 मैच में हार का भी सामना करना पड़ा है. वहीं 6 मैच ड्रॉ रहे हैं. यानी ओवरऑल उनका रिकॉर्ड बेहतर रहा है.

पिछले भारत दौरे पर स्मिथ ही थे कप्तान
स्टीव स्मिथ पिछले भारत दौरे पर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रहे थे. इस दौरे पर भी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज तो नहीं जीत पाई थी लेकिन उसे एक टेस्ट में जरूर सफलता मिली थी. फरवरी 2017 में हुए पुणे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रन से शिकस्त दी थी. इंदौर में भी ऑस्ट्रेलिया को अपने कप्तान से इसी तरह की जीत दिलाने की उम्मीद होगी.

स्टीव स्मिथ बतौर कप्तान बल्लेबाजी में भी ज्यादा कारगर साबित हुए हैं. बतौर कप्तान उनका बल्लेबाजी औसत 67.73 रहा है. वहीं, जब वह महज एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में रहे हैं तो उनका औसत 55.73 का रहा है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: घर वापस लौट रहे खिलाड़ी, फिर भी इंदौर टेस्ट जीत सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम? जानिए क्यों और कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget